SA vs NZ: शिखर धवन ने इस क्यूट बच्ची का वीडियो शेयर किया, सुनकर दिल खुश हो जाएगा!
डी कॉक इस वर्ल्ड कप में लगातार तूफ़ान उड़ा रहे हैं. डी कॉक ने न्यूजीलैंड के पेसर्स को खूब धुना और शतक पूरा किया. जिसके बाद शिखर धवन ने ये वीडियो पोस्ट किया.
.webp?width=210)
वनडे वर्ल्ड कप 2023 में साउथ अफ्रीका का कहर जारी है. एक बार फिर इस टीम ने पहली बैटिंग की और एक बार फिर 350 रन से ज्यादा ठोक दिया. एक बार फिर जीत में ओपनर क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने शतक जड़ा. इसके बाद शिखर धवन ने एक बेहद क्यूट वीडियो पोस्ट किया है, जिसे देख दिल खुश हो जाएगा.
दरअसल डी कॉक इस वर्ल्ड कप में लगातार तूफ़ान उड़ा रहे हैं. सात पारियों में 500 से ज्यादा रन ठोककर इस बल्लेबाज़ ने कई सारे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. क्विंटन ने न्यूजीलैंड के पेसर्स को खूब धुना, जिसके बाद शिखर धवन ने ये वीडियो पोस्ट किया. इसमें ये बच्ची कह रही है,
आंखों में से धुआं निकल रहा है, मेरे जेहन से भांपे कमिंग आउट, उठा मुझसे जा नहीं रहा, हिला मुझसे जा नहीं रहा, मुझे लग रहा है कि, अब नहीं तो तब, मेरी बैटरी ऑफ, मैं बेहोश हो गई...
इस वीडियो के साथ धवन ने लिखा,
क्विंटन डी कॉक को बॉलिंग करने के बाद बॉलर्स (ये कह रहे हैं)... रिटायरमेंट से पहले ये इस प्लेयर के लिए ड्रीम टूर्नामेंट जैसा है.
दरअसल ये वीडियो एक पाकिस्तानी बच्ची का है. यूट्यूब पर ये वीडियो फरवरी 2020 में अपलोड किया गया था. तब से ही ये वीडियो खूब वायरल है. इसे लगभग 8.5 लाख लोग देख चुके हैं.
क्विंटन डी कॉक बैटिंगडी कॉक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ़ शतक जड़ते ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए. वो पहले साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने वनडे वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 500 से ज्यादा रन्स बनाए हो. इसके साथ ही वो सिर्फ तीसरे ऐसे बल्लेबाज़ बन गए हैं, जिनके नाम एक एडिशन में चार या उससे ज्यादा शतक हैं. इस लिस्ट के शिखर पर भारतीय कैप्टन रोहित शर्मा बैठे हैं. रोहित ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप में पांच शतक जड़े थे.
विकेटकीपर-बल्लेबाज़ों की बात करें तो ऐसा करने वाले डी कॉक दूसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं. इससे पहले श्रीलंकाई दिग्गज कुमार संगकारा 2015 वर्ल्ड कप में चार शतक लगा चुके हैं. यानी डी कॉक ने संगकारा की बराबरी कर ली है. और जिस तरह के फॉर्म में वो चल रहे हैं, अगर वो संगकारा के रिकॉर्ड को तोड़ दें तो शायद ही इसमें हैरत की बात हो.
ये कहने की ज़रूरत नहीं है कि डी कॉक का फॉर्म शानदार है. 2015 और 2019 वनडे वर्ल्ड कप में डी कॉक ने 17 पारियां खेल कुल 450 रन बनाए थे. और अब, वो सात पारियों में 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं. कई फ़ैन्स का मानना है कि 2023 वनडे वर्ल्ड कप को डी कॉक के लिए ही याद रखा जाएगा.
मैच में क्या हुआ?पुणे में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का मैच खेला गया. टॉम लेथम ने टॉस जीता और पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया. टेंबा बवुमा 24 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद पारी को संभाला रासी वैन डर डूसेन और डी कॉक ने. डी कॉक ने शानदार तरीके से अपनी पारी को पेस किया और एक और शतक पूरा किया. वैन डर डूसेन ने भी 133 रन की पारी खेल साउथ अफ्रीका को 357 तक पहुंचाया.
चेज़ करने उतरी न्यूजीलैंड की पारी शुरू होते ही ख़त्म हो गई. 167 रन पर ही पूरी टीम सिमट गई. ग्लेन फिलिप्स ने 60 रन की पारी खेली. मार्को जानसेन ने तीन और केशव महाराज ने चार विकेट लेकर किवी टीम का काम ख़राब किया.
वीडियो: इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच में इंडियन फैन्स का सपोर्ट SA को रहेगा!

