शार्दुल ठाकुर ने ऐसा क्या किया कि हार्दिक ने पूरा करियर MI से खिलाने की बात कर दी
शार्दुल ने दिखा दिया कि वो लॉर्ड के नाम से क्यों जाने जाते हैं. उनकी बॉलिंग की खास बात ये रही कि उन्होंने हाई स्कोरिंग मैच में भी रन्स नहीं लीक किए.

शार्दुल ठाकुर. IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) ने उन्हें साइन किया था. टीम ने शार्दुल को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से ट्रेड कर लिया था. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ सीजन के पहले मैच में शार्दुल ने अपने ट्रेड को सही साबित कर दिया. मैच में 400 से ज्यादा रन बने, लेकिन प्लेयर ऑफ दी मैच शार्दुल को ही चुना गया. MI के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी शार्दुल की खूब तारीफ की.
लॉर्ड शार्दुल का कमालमैच में KKR की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 20 ओवरों में 220 रन तान दिए. पहले ही विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन ने 69 रन जोड़ दिए थे. ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पंड्या को कोई विकेट नहीं मिला. तभी छठा ओवर कराने आए शार्दुल ठाकुर. वही जिन्हें लॉर्ड शार्दुल भी कहा जाता है.
तीन बड़े विकेटशार्दुल ने दिखा दिया कि वो लॉर्ड के नाम से क्यों जाने जाते हैं. अपने पहले ओवर की दूसरी बॉल पर उन्होंने फिन एलेन को चलता किया. इसके बाद दूसरे ओवर में सेट कैमरन ग्रीन का विकेट लिया. ग्रीन और रहाणे के बीच दूसरे विकेट के लिए 40 रनों की पार्टनरशिप लग गई थी.
MI के इस बॉलर ने आगे भी जलवा दिखाया. पारी के 14वें ओवर में शार्दुल ने KKR के कप्तान रहाणे को पवेलियन भेजा. रहाणे ने 40 गेंद में 67 रनों की पारी खेली. शार्दुल की बॉलिंग की खास बात ये रही कि उन्होंने हाई स्कोरिंग मैच में रन्स नहीं लीक किए.
शार्दुल ने 4 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट लिए. उन्होंने 9.80 की इकोनॉमी से बॉलिंग की. उनके अलावा MI के लिए सिर्फ हार्दिक पंड्या को ही एक विकेट मिला. बाकी बॉलर्स को कोई भी विकेट नहीं मिला.
पूरा करियर MI में खेलेंगे!मैच के बाद ब्रॉडकास्टर्स से बात करते हुए MI के कप्तान हार्दिक पंड्या से शार्दुल की बॉलिंग को लेकर सवाल किया गया. हार्दिक ने कहा,
“मैंने शार्दुल की इस सीजन ये बता दिया है कि अलग-अलग टीमों से खेलना अब हो गया है. मैं उन्हें अब उनके बचे करियर में MI में ही देखना चाहता हूं. वो गजब के कैरेक्टर हैं. और बड़े दिलवाले हैं. जिस तरह से वो बैटरों को बीट करते हैं, वाकई शानदार है और मुझे उनके लिए बहुत खुशी है.”
शार्दुल ने भी बाद में कहा कि उन्हें काफी खुशी होगी मुंबई के लिए खेलते हुए. ये उनका होम ग्राउंड है, यहां उनके पास काफी बैकिंग और सपोर्ट है.
वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

.webp?width=60)
