The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Shahid Afridi answers Shadab Khan on his remark on ex cricketers amid ind vs pak match

'बेटा, प्रदर्शन करो...', अफरीदी ने बंद कराई शादाब की बोलती

टीम इंडिया के ख‍िलाफ हार के बाद पूर्व क्रिकेटर्स ने Shadab Khan, Shaheen Afridi और Babar Azam को बाहर करने की बात की थी. इस पर शादाब ने सभी पूर्व क्रिकेटर्स को सुना दिया था.

Advertisement
Shadab Khan, Shahid Afridi, Ind vs Pak
शाहिद अफरीदी ने शादाब खान को उनके बयान को लेकर जवाब दिया है. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
20 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 08:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया से हार के बाद से ही पाकिस्तानी क्रिकेटर्स के बीच तू-तू-मैं-मैं चल रही है. पूर्व क्रिकेटर्स जहां ख‍िलाड़‍ियों को बाहर करने की बातें कर रहे हैं. पाकिस्तानी टीम के उपकप्तान शादाब खान (Shadab Khan) ने पूर्व क्रिकेटर्स को ही सुना दिया है. अब इसी को लेकर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) टीम के उपकप्तान शादाब पर भड़क गए हैं.

दरअसल, 15 फरवरी को जब पाकिस्तान की टीम ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत से हारी, तो शाहिद अफरीदी ने खिलाड़ियों की आलोचना की थी. अफरीदी ने मैनेजमेंट से बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को बाहर करने की मांग की थी.

शादाब ने क्या कहा था?

इसके बाद, जब ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में नामीबिया कोहराने के बाद शादाब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे तो उन्होंने कहा था,

Embed

शादाब इस दौरान टी20 वर्ल्ड कप 2021 की बात कर रहे थे. इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था. शादाब भी उस विजेता टीम का हिस्सा थे. किसी भी वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की यह पहली जीत थी.

अफरीदी ने क्या कहा? 

शाहिद अफरीदी उनके इस बयान से काफी नाराज हैं. अफरीदी ने समा टीवी पर कहा,

Embed

ये भी पढ़ें : 'टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगी', पूर्व पाकिस्तानी बॉलर का बड़ा दावा

अफरीदी ने आगे कहा,

Embed

ससुुर भी शादाब से हैं नाराज 

शादाब खान ने जिस अंदाज में और जिस भाषा में पूर्व क्रिकेटर्स को जवाब दिया उनके ससुर सकलैन मुश्ताक भी इससे काफी नाराज हुए. उन्होंने टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा,

Embed

पीसीबी ने शादाब को दी है हिदायत

वहीं, इस पूरे मामले पर पीसीबी ने शादाब खान को हिदायत दी है कि वह बातचीत के दौरान संयम बरतें. टेलिकॉम एशिया स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शादाब खान को संयम बरतने और पूर्व क्रिकटर्स के लिए कठोर शब्द नहीं इस्तेमाल करने की सलाह दी है.

सुपर-8 में पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला 21 फरवरी को न्यूजीलैंड से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. वहीं, इसके बाद उन्हें इंग्लैंड और श्रीलंका से भि‍ड़ना है. यहां से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. 

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()