सेरेना विलियम्स ने सभी को चौंकाया, 44 साल की उम्र में कोर्ट में वापसी करेंगी
Serena Williams अब उन नौ खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गई हैं, जो करियर में नंबर वन रहीं और मां बनने के बाद वापसी की.

लॉन टेनिस की स्टार प्लेयर सेरेना विलियम्स (Serena Williams) एक जून को अचानक ट्रेंड करने लगीं. फ्रेंच ओपन (French Open) के बीच सेरेना ने एक बड़ा ऐलान कर दिया. 23 ग्रैंडस्लैम जीतने वाली इस प्लेयर ने बताया कि वह फिर से टेनिस कोर्ट पर नजर आएंगी. उन्होंने संन्यास के चार साल बाद वापसी करने का फैसला किया है. लेकिन इस बार वह सिंगल्स में नजर नहीं आएंगी.
डबल्स इवेंट खेलेंगी सेरेनासेरेना को महिला टेनिस के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में गिना जाता है. उनका दबदबा किस स्तर का था, इसका अंदाजा आप इस बात से लगा लीजिए कि वह लगातार 319 हफ्ते वर्ल्ड नंबर रही हैं.
साल 2022 में US ओपन के बाद उन्होंने संन्यास का ऐलान किया. लेकिन जो शख्स पूरी जिंदगी एक खेल को दे चुका हो, उसके लिए उससे दूर रहना इतना आसान नहीं होता. सेरेना भी दूर नहीं रह पाईं. और अब लौटने का फैसला किया है. उन्होंने बताया कि वो WTA 500 इवेंट HSBC चैंपियनशिप के साथ वापसी करेंगी. डबल्स इवेंट में हिस्सा लेंगी. लेकिन उनका पार्टनर कौन होगा, इसे लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है.
बच्चों और बिजनेस पर दिया ध्यानसेरेना अगले महीने 44 साल की हो जाएंगी. वह दो बच्चों की मां हैं. साल 2017 में उन्होंने बेटी ओलंपिया और 2023 में अदिरा को जन्म दिया था. संन्यास के बाद उन्होंने अपना काफी समय अपने बच्चों को दिया. वह इवेंट्स और अवॉर्ड्स फंक्शन में तो आती रहीं, लेकिन टेनिस से दूर ही रहीं.
इस दौरान उन्होंने अपने बिजनेस पर काफी काम किया. वह 85 से ज्यादा कंपनी में इंवेस्ट कर चुकी हैं. वहीं WNBA टीम टोरंटो टेंपो और NWSL में एंजेल सिटी एफसी में स्टेक्स भी खरीद चुकी हैं. इतना ही नहीं, वह प्रोड्यूसर भी बन गई हैं. नाइन टू सिक्स प्रोडक्शंस के जरिए एक सीरीज प्रोड्यूस कर रही हैं.
सेरेना खास क्लब में शामिलसेरेना अब उन नौ खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गई हैं, जो करियर में नंबर वन रहीं और मां बनने के बाद वापसी की. इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाली मार्गेट कोर्ट, एवोना गोलागोंग, लिंडसे डेवेनपोर्ट, किम क्लाईजसर्टस, विक्टोरिया अजारेंका, कैरोलिना वोजनियाकी, एंजालिक कर्बर और नाओमी ओसाका शामिल हैं.
सेरेना ने काफी समय से किसी भी तरह का कम्पेटिटिव टेनिस नहीं खेला है. ऐसे में फैंस के लिए यह जितना सरप्राइजिंग होगा, उतना ही उनके विपक्षी खिलाड़ियों के लिए भी.
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान टूर पर दिल्ली में खेलेगी इंडियन टीम! 3 T20 मैच हो सकते हैं
सेरेना विलियम्स के करियर की बात करें तो उन्होंने 23 ग्रैंड स्लैम के अलावा 73 सिंगल्स टाइटल्स जीते. इसमें 35 मेजर टाइटल शामिल हैं. सेरेना इकलौती टेनिस खिलाड़ी, हैं जिन्होंने सिंगल्स और डबल्स दोनों ही कैटेगरी में करियर गोल्डन स्लैम जीता है. आपको बता दें कि कोई भी खिलाड़ी गोल्डन स्लैम तब अचीव करता है, जब वह अपने पूरे करियर में चारो ग्रैंडस्लैम और ओलंपिक गोल्ड मेडल हासिल करे. वह विमन्स स्पोर्ट्सपर्सन में प्राइज मनी के जरिए सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली खिलाड़ी हैं.
वीडियो: RCB ने जीती IPL 2026 की ट्रॉफी, विराट के फ़ैन्स और हेटर्स आपस में भिड़ गए

