The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Afghanistan make Delhi their home to host India for T20I series in September

अफगानिस्तान टूर पर दिल्ली में खेलेगी इंडियन टीम! 3 T20 मैच हो सकते हैं

इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहली बार हो रहा है कि अफगानिस्तान भारत को उसके अपने देश में ही होस्ट करेगा.

Advertisement
pic
2 जून 2026 (पब्लिश्ड: 01:04 PM IST)
Afghanistan make Delhi their home to host India for T20I series in September
पहले भारत और अफगानिस्तान की टीमें एक टेस्ट और ODI सीरीज खेलेंगी. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अफगानिस्तान की टीम इंडियन क्रिकेट टीम को होस्ट करने वाली है (Afghanistan vs India). अपने देश में नहीं, अपने बेस भारत में. अफगानिस्तान भारत के खिलाफ 3 मैचों की T20I सीरीज खेलने वाला है. ये सीरीज दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगी. सितंबर महीने में इसे होस्ट किया जा सकता है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहली बार हो रहा है कि अफगानिस्तान भारत को उसके अपने देश में ही होस्ट करेगा. अफगानिस्तान की टीम इससे पहले ग्रेटर नोएडा और लखनऊ में मैच खेल चुकी है. ये टीम के बेस भी हैं. जहां अफगानिस्तान के क्रिकेटर अपनी तैयारी करते हैं. टीम अब दिल्ली को अपना घर बनाकर भारत से भिड़ने जा रही है.

मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इस सीरीज के बारे में ऑफिशियल जानकारी पब्लिक की जा सकती है.

क्यों दिल्ली में हो रही है सीरीज?

अफगानिस्तान में सुरक्षा कारणों से मैच नहीं हो पाते. मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान-इजराइल के बीच तनाव की वजह से भी वहां सीरीज कराना मुश्किल था. इसलिए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने BCCI को अप्रोच किया.

पहले भारत और अफगानिस्तान की टीमें एक टेस्ट और ODI सीरीज खेलेंगी. इसके बाद T20I सीरीज दिल्ली में कराई जाएगी.

BCCI के सूत्र ने बताया,

“BCCI और ACB के बीच अच्छे संबंध हैं. BCCI आयरलैंड, श्रीलंका और जिम्बाब्वे जैसे देशों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए वहां भारतीय टीम को भेजकर उनकी मदद करता रहा है. इस संबंध में BCCI और ACB के बीच सहमति बन चुकी है. कुछ औपचारिकताएं बची हैं, वो पूरी होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी.”

रिपोर्ट के मुताबिक DDCA (दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन) अरुण जेटली स्टेडियम उपलब्ध कराने के लिए तैयार है. DDCA दिल्ली प्रीमियर लीग को भी उसी हिसाब से शेड्यूल कर रहा है. दोनों टीमों के बीच T20 मैच 13 सितंबर, 16 सितंबर, और 19 सितंबर को कराए जा सकते हैं. सभी मैच अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेले जाएंगे.

इस सीरीज को जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 की तैयारी के लिहाज से भी देखा जा रहा है. एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट 23 सितंबर से शुरू होने वाला है. इसलिए अजित अगरकर की सेलेक्शन कमेटी को इस शेड्यूल की जानकारी पहले ही दे दी गई है. कमेटी 15 खिलाड़ियों की T20 टीम चुनते वक्त इस बात का ध्यान रखेगी.

वीडियो: ODI कैप्टन शुभमन गिल ने बताया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य

Advertisement

Advertisement

()