The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Saqib Mahmood creates history with triple-wicket maiden Sanju Samson, Tilak Varma, Suryakumar Yadav out in one over

साकिब महमूद ने भारत के खिलाफ वो रिकॉर्ड बनाया जो कोई इंग्लिश बोलर नहीं बना पाया था

साकिब महमूद ने पहली गेंद पर ही संजू सैमसन को आउट किया. अगली गेंद पर बैटिंग करने आए तिलक वर्मा पहली ही बॉल पर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साकिब की हैट्रिक तो नहीं होने दी. लेकिन ओवर की आखिरी बॉल पर वो भी चलते बने.

Advertisement
Saqib Mahmood creates history with triple-wicket maiden Sanju Samson, Tilak Varma, Suryakumar Yadav out in one over
साकिब ट्रिपल विकेट मेडन ओवर कराने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बन गए हैं. (फोटो- रॉयटर्स)
pic
प्रशांत सिंह
31 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:29 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साकिब महमूद. इंग्लैंड के पेसर. इंडिया के साथ T20I सीरीज के चौथे मैच में टीम में शामिल किए गए. टूर में पहली बार बॉलिंग करने आए साकिब ने पहले ओवर में ही T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड बना दिया. साकिब ने अपना पहला ओवर ही ट्रिपल विकेट मेडन डाला (Saqib Mahmood creates history with triple-wicket maiden).

Embed

पहली ही गेंद पर लिया विकेट

पुणे में हो रहे सीरीज के चौथे T20 मैच में इंग्लैंड के कप्तान जॉस बटलर ने टॉस जीता. और बॉलिंग करने का फैसला किया. पहली इनिंग का पहला ओवर जोफ्रा आर्चर ने डाला. इस ओवर में उन्होंने 12 रन दिए. दूसरा ओवर कराने आए साकिब महमूद ने पहली गेंद पर ही संजू सैमसन को आउट कर दिया. संजू 3 रन बनाकर डगआउट लौट गए.

अगली गेंद पर बैटिंग करने आए तिलक वर्मा पहली ही बॉल पर आउट हो गए. तिलक के नाम गोल्डन डक रहा. इसके बाद क्रीज पर आए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने साकिब की हैट्रिक तो नहीं होने दी. लेकिन ओवर की आखिरी बॉल पर वो भी चलते बने. 4 गेंदों में बिना रन बनाए वो पवेलियन लौट गए.

भारत के साथ ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बॉलर

इसी के साथ साकिब ने एक रिकॉर्ड बना डाला. वो ट्रिपल विकेट मेडन ओवर कराने वाले पहले इंग्लिश प्लेयर बन गए हैं. यही नहीं, भारत के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले वो पहले बॉलर हैं.

Embed

बता दें कि महमूद को मार्क वुड की जगह टीम में शामिल किया गया था. वुड ने पिछले तीन मैचों में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन इस मैच में उन्हें आराम दिया गया. वहीं चौथे T20 के लिए भारतीय टीम में मिडिल ऑर्डर बैटर रिंकू सिंह को शामिल किया गया. रिंकू पीठ के निचले हिस्से में ऐंठन के कारण दूसरे और तीसरे मैच में नहीं खेल पाए थे. उन्होंने टीम में ध्रुव जुरेल की जगह ली है. इसके अलावा वॉशिंग्टन सुंदर की जगह इंडियन टीम में शिवम दुबे को शामिल किया गया है.

पांच मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे है. ये मैच सीरीज जीतने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 12 ओवर तक 5 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए थे. क्रीज पर शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या बैटिंग कर रहे हैं.  

वीडियो: IND vs ENG Match: भारत की जीत पर खुश शोएब अख्तर ने रोहित शर्मा की तारीफ में क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()