संजू सैमसन की धाकड़ बैटिंग के पीछे ये महान खिलाड़ी?
संजू ने बताया कि ये सफर 1-2 साल पहले से शुरू हो गया था. 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारत चैंपियन बना, लेकिन संजू को एक भी मैच नहीं खेलने को मिला. वहां बैठे-बैठे उन्होंने सपने देखे, विजुअलाइजेशन किया और मेहनत की.

T20 World Cup 2026 भारत ने जीत लिया है. न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में टीम ने 96 रनों से हराकर खिताब बरकरार रखा. फाइनल के बाद संजू सैमसन (Sanju Samson in Final) ने बड़ा खुलासा किया है. वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए संजू सैमसन ने बताया कि जब उनके बल्ले से रन नहीं आए रहे थे, तो कई सीनियर प्लेयर्स का सपोर्ट मिला. खासकर सचिन तेंदुलकर से.
मैच के बाद संजू ने बताया कि वो पिछले दो-तीन महीनों में लगातार सचिन से बात कर रहे थे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान जब वो बाहर बैठे थे, तब उन्होंने सचिन से संपर्क किया. फाइनल मैच से ठीक पहले रात को भी सचिन ने संजू को फोन करके उनका हाल पूछा. संजू ने कहा,
"सचिन सर जैसा कोई गाइडेंस दे रहा है, उससे बेहतर क्या हो सकता है? उन्होंने मुझे क्लैरिटी दी, गेम की तैयारी, अवेयरनेस और गेम सेंस सिखाया. मैं सबका बहुत आभारी हूं जिन्होंने सपोर्ट किया."
संजू ने बताया कि ये सफर 1-2 साल पहले से शुरू हो गया था. 2024 T20 वर्ल्ड कप में भारत चैंपियन बना, लेकिन संजू को एक भी मैच नहीं खेलने को मिला. वहां बैठे-बैठे उन्होंने सपने देखे, विजुअलाइजेशन किया और मेहनत की. उन्होंने बताया,
“न्यूजीलैंड सीरीज के बाद मैं टूट चुका था. मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा था. मुझे लगा कि मेरे सपने टूट चुके हैं. लेकिन फिर मैंने सोचा कि मैं क्या कर सकता हूं? लेकिन भगवान का प्लान कुछ अलग था. मैं टीम में बड़े मैच में आया, और जो कर सकता था वो टीम के लिए किया. मुझे काफी खुशी है कि मेरे अंदर इतनी हिम्मत थी कि मैंने ये सपना देखा, और चीजों ने मेरा साथ दिया.”
भारत ने न्यूजीलैंड को अहमदाबाद में 96 रनों से हराकर खिताब बरकरार रखा. इस टूर्नामेंट में संजू को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने 5 मैचों में 321 रन बनाए, वो भी 199.37 स्ट्राइक रेट के साथ. तीन अहम मैचों में उन्होंने 97 नॉट आउट, 89 और फाइनल में 89 रन की शानदार पारियां खेलीं.
लेकिन टूर्नामेंट से पहले संजू की फॉम बहुत खराब थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू T20 सीरीज में वो बुरी तरह फ्लॉप रहे थे. 5 पारियों में सिर्फ 46 रन बनाए. इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. और ईशान किशन को मौका मिला.
रिकॉर्ड बैटिंगमैच में टॉस हारने के बाद इंडियन टीम पहले बैटिंग करने उतरी. पहले 6 ओवर में संजू और अभिषेक ने 98 रन जोड़ डाले. ये भी T20 वर्ल्ड कप में एक रिकॉर्ड है. 7वें ओवर की पहली बॉल पर अभिषेक 52 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन संजू खड़े रहे.
11वें ओवर की आखिरी बॉल पर संजू ने अपना पचासा पूरा किया. ये उनका इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरा पचासा है. संजू ने 33 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. T20 वर्ल्ड कप में लगातार तीन पचासे लगाने वाले वो तीसरे इंडियन बैटर बन गए. इससे पहले विराट कोहली और केएल राहुल ने लगातार तीन पचासे मारे थे.
संजू ने 46 गेंद में 89 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 25 बॉल्स पर 54 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 13 गेंद पर 18 और शिवम दुबे ने 8 बॉल्स पर 26 रन बनाए.
वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

.webp?width=60)

