The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sanju Samson to return to team india playing xi batting coach sitanshu kotak gives signal

संजू की होगी प्लेइंग XI में वापसी! बैटिंग कोच ने इशारों-इशारों में सब बता दिया

T20 World Cup 2026 : साउथ अफ्रीका से मिली हार के कारण टीम इंडिया बैकफुट पर है. 26 फरवरी को उन्हें जिंबाब्वे से भ‍िड़ना है. इससे पहले, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग कोच Sitanshu Kotak ने Sanju Samson को लेकर बात की.

Advertisement
pic
25 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 10:20 PM IST)
Sanju Samson, Ind vs Zim, T20 World Cup 2026
संजू सैमसन को ख‍िलाने को लेकर कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साउथ अफ्रीका से मिली हार ने टीम इंडिया के लिए T20 वर्ल्ड कप को करो या मरो का बना दिया है. उन्हें हर मैच में अब सिर्फ जीत की दरकार है. 26 फरवरी से उन्हें जिंबाब्वे के ख‍िलाफ सुपर-8 का अगला मुकाबला खेलना है. इस अहम मुकाबले से पहले, सबसे बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया किस प्लेइंग कॉम्बिनेशन के साथ उतरेगी? टीम के बैटिंग कोच ने इशारा किया है कि इस मुकाबले में कुछ बदलाव दिख सकते हैं.

कोटक ने चेन्नई में हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशारा किया कि टीम में संजू सैमसन (Sanju Samson) को शामिल किया जा सकता है. टूर्नामेंट में अब तक लेफ्ट हैंडर्स के ज़्यादा होने से भारतीय टीम काफी स्ट्रगल करती नज़र आई है. ईशान किशन को छोड़ दें तो, अभ‍िषेक और तिलक दोनों काफी संघर्ष करते दिखे हैं. इसके कारण मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स के ख‍िलाफ टीम फंसी हुई नज़र आती है.

ऑफ स्पिनर्स की कमजोरी पर क्या कहा?

ऑफ स्पिनर्स ने टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर को एक्सपोज कर दिया है. इसके कारण पूरी टीम स्ट्रगल करती नज़र आई है. कोटक ने कहा कि उन्होंने इस समस्या पर ध्यान दिया है और हो सकता है कि जिंबाब्वे के ख‍िलाफ मुकाबले में टीम में कुछ बदलाव हों. बैटिंग कोच कोटक ने कहा, 

हां कुछ बदलाव हो सकते हैं. हमने भी इस पर बातचीत की है. हमारी टीम में दो लेफ्ट हैंड ओपनर्स हैं और नंबर तीन पर लेफ्ट हैंडर है. विपक्षी टीम ऑफ स्पिनर्स का इस्तेमाल कर रही हैं. मुझे व्यक्तिगत तौर पर इसमें कोई समस्या नहीं लग रही. लेकिन, क्योंकि हमने लगातार तीन मैचों में पहले ही ओवर में विकेट गंवा दिया है, कोई भी ऐसे ही सोचेगा.  

उन्होंने आगे कहा, 

हां, हम भी सोच रहे हैं. देखते हैं क्या होता है. हम पहले से कभी टीम का फैसला नहीं करते. हम एडवांस में प्लान शेयर नहीं करना चाहते. लेकिन, हम इस बारे में जरूर सोचेंगे.

साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ 76 रनों से मिली हार के कारण टीम इंडिया बैकफुट पर है. उन्हें अब न सिर्फ अपने मुकाबले जीतने हैं. उन्हें ये भी उम्मीद करनी होगी कि साउथ अफ्रीकी टीम वेस्टइंडीज को भी हरा दे. भारत को अपने दोनों मैच जीतने के लिए मनाना होगा कि ओपनर अभ‍िषेक शर्मा अपनी फॉर्म ढूंढ लें.

ये भी पढ़ें : जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले आई गुड न्यूज, टीम इंडिया में लौटेगा धाकड़ फिनिशर

अभ‍िषेक को लेकर क्या कहा?

ओपनर अभ‍िषेक को लेकर कोटक ने कहा कि वो इंडिविजुअल प्लेयर्स पर बात करना पसंद नहीं करते. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अभ‍िषेक शुरू से मोमेंटम नहीं ढूंढ पाए हैं. जब से उन्होंने बीमारी से वापसी की है. वह अभ‍िषेक के बारे में बात करके उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं बनाना चाहते हैं. कोटक ने कहा,

अभ‍ि‍षेक तीन बार जीरो पर आउट हुए हैं. उनकी तबीयत को लेकर थोड़ी चिंता थी. इसके बाद से उन्हें मोमेंटम नहीं मिला है. पिछले मैच में वह अच्छी लय में दिखे थे. मैं किसी इंडिविजुअल को लेकर ओवरथ‍िंक नहीं करना चाहता. हम 6 बैटर्स और दो ऑलराउंडर्स के साथ खेल रहे हैं.  हम एक इंडिविजुअल पर बहुत फोकस नहीं कर सकते. अगर हम ऐसा करेंगे तो उस इंसान पर भी बहुत दबाव आ जाएगा. जब वो हंड्रेड, 70 और 80 रन 20, 40 या 50 गेंदों में बना रहे थे, तब कोई उन्हें लेकर डिस्कस नहीं कर रहा था.  

उन्होंने अपनी बात पूरी करते हुए कहा, 

हमारा काम है उन्हें सही फ्रेम ऑफ माइंड में रखें. जब वो बॉ‍ल हिट करना शुरू करेंगे तो आप उसी अभ‍िषेक को देखोगे. मुझे लगता है वो दिन दूर नहीं है.  

भारत को 26 फरवरी को चेन्नई में जिंबाब्वे से भि‍ड़ना है. ये मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. टीम इंडिया लाइन अप में कम से कम एक बदलाव जरूर करेगी. अक्षर पटेल की टीम में रिंकू सिंह की जगह वापसी हो सकती है. संजू सैमसन को भी टीम में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है.
 

वीडियो: सिराज ने टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में दिखाया अपना मियां मैजिक

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()