संजू सैमसन ने जिस तरह भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया, पूरा देश याद रखेगा!
संजू ने तिलक के साथ 26 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरशिप की. ये पार्टनरशिप मैच डिफाइनिंग थी.

संजू सैमसन. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद संजू ने T20 World Cup की वैल्यू पर की थी. वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम मैच में उन्होंने दिखा दिया कि वो बल्ले से कितना कमाल कर सकते हैं. संजू ने इंडियन टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई. इतना ही नहीं आखिर तक बैटिंग कर मैच भी जितवाया. संजू ने नॉट आउट 97 रनों की शानदार पारी खेली.
196 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंडियन टीम को अभिषेक और संजू ने बढ़िया शुरुआत दिलाई. दोनों ने तीन ओवरों में 29 रन जोड़े. इसके बाद संजू ने कप्तान सूर्यकुमार यादव के साथ तीसरे विकेट के लिए 35 बॉल्स में 58 रनों की पार्टनरशिप की. सूर्या 16 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन संजू डटे रहे.
संजू सैमसन ने 10वें ओवर की चौथी बॉल पर अपनी फिफ्टी पूरी की. उन्होंने 26 बॉल पर चौका लगाकर पचासा पूरा किया. इससे पहले इसी ओवर की दूसरी बॉल पर गुडकेश मोती ने उनका रिटर्न कैच ड्रॉप किया था. संजू ने सीधे शॉट खेला था, लेकिन मोती बॉल को कलेक्ट नहीं कर पाए.
11वें ओवर में सूर्या का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए तिलक वर्मा. संजू ने तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 42 रनों की पार्टनरशिप की. जो मैच के कॉन्टेक्स्ट में काफी अहम थी. तिलक 15 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद संजू और हार्दिक पंड्या ने मैच फिनिश कर दिया.
हार्दिक और संजू के बीच 5वें विकेट के लिए 22 गेंदों पर 38 रनों की साझेदारी हुई. संजू ने नॉट आउट 97 रनों की शानदार पारी खेली.
रॉस्टन चेस ने 40 और पावेल ने 34 रन बनाएमैच में पहले बैटिंग करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 4 विकेट पर 195 रन बनाए थे. रॉस्टन चेस ने 40 और पावेल ने 34 रनों की पारी खेली थी. भारत के लिए बुमराह ने 2, हार्दिक और वरुण ने 1-1 विकेट लिया.
वीडियो: T20 World Cup: भारत-पाकिस्तान मैच में हार के बाद अपने दामाद पर भड़के शाहिद अफरीदी?

.webp?width=60)

