कोच बदले, संजू की किस्मत नहीं... नए कोच गौतम गंभीर भी 'वैसे' ही निकले!
India vs Sri Lanka T20I सीरीज़ के पहले मैच से पहले ही Sanju Samson के सेलेक्शन को लेकर बातें शुरू हो गईं. संजू की खूब तारीफ़ करने वाले गौतम गंभीर के राज में भी संजू बाहर ही बैठे हैं.

India vs Sri Lanka T20I सीरीज़. पल्लेकेले में खेले जा रहे पहले T20I मैच में श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीता. पहले फील्डिंग का फैसला किया. इंडियन टीम के नए कप्तान सूर्यकुमार यादव का कहना था कि वो पहले बैटिंग करके खुश हैं. इंडियन टीम में शिवम दुबे, संजू सैमसन, खलील अहमद और वॉशिंगटन सुंदर को जगह नहीं मिली. इसे देखते हुए मैच से पहले ही संजू सैमसन (Sanju Samson selection) के सेलेक्शन को लेकर बातें शुरू हो गईं.
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज शुरू होते ही संजू को मौके ना मिलने पर फिर से सवाल होने लगे हैं. X पर एक यूजर संजू को टीम में ना चुने जाने पर कहा,
एक सज्जन ने लिखा,
एक शख्स ने लिखा,
एक यूजर ने तो संजू को बाहर किए जाने पर पॉलिटिक्स होने की बात कही दी. लिखा,
एक सज्जन स्टैट्स भी सामने लेकर आए. लिखा,
अब बात स्टैट्स की हो ही रही है तो बता देते हैं कि संजू सैमसन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ T20I सीरीज़ में कितने रन बनाए थे. सीरीज के तीसरे T20I में संजू ने 12 रन की पारी खेली थी. चौथे T20I में संजू की बारी नहीं आई थी. भारतीय टीम ने 10 विकेट से मैच जीत लिया था. पांचवें मैच में संजू ने 45 गेंदों में 58 रन की पारी खेली थी. उनकी इस पारी में चार छक्के और एक चौका शामिल था. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128 से भी ज्यादा का था.
श्रीलंका के खिलाफ T20I सीरीज के पहले मैच की बात करें तो इंडियन टीम पहले बैटिंग कर रही है. ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बैटिंग करने उतरे हैं. पहले ओवर में दोनों ने तीन चौके लगा टीम को ठोस शुरुआत दिलाई है. पहले ओवर के बाद इंडियन टीम का स्कोर बिना विकेट खोए 13 रन था.
वीडियो: संजू का गेम ओवर, टीम इंडिया ने पक्का कर लिया है अपना विकेटकीपर!

.webp?width=60)

