हैरी ब्रूक ने कैच छोड़ा, संजू सैमसन ने इंग्लैंड को सूत डाला!
Sanju Samson ने 42 गेंद में 89 रन बनाए. इस इनिंग में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के मारे. उनका स्ट्राइक रेट 211 से भी ज्यादा था.

संजू सैमसन T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में सुपर 8 वाले मैच जैसी लय में ही दिखे. इंग्लैंड के खिलाफ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने इंडियन टीम को फिर से तेज शुरुआत दिलाई. संजू की बैटिंग देख के लगा कि वो वेस्टइंडीज वाले मैच की 97 रनों की पारी से आगे ही खेल रहे थे. उन्होंने शानदार 89 रन बनाए.
तीन साझेदारीटॉस हारने के बाद मैच में इंडियन टीम बैटिंग करने आई. पहले विकेट के लिए संजू और अभिषेक शर्मा ने 12 गेंदों में 20 रनों की साझेदारी की. अभिषेक 9 रन पर आउट हो गए. इसके बाद क्रीज पर आए ईशान किशन.
संजू और किशन ने दूसरे विकेट के लिए 45 बॉलों पर 97 रन जोड़ डाले. किशन ने 18 गेंद में 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. लेकिन संजू ने एक एंड संभाले रखा. उन्होंने 26 बॉल्स पर अपनी फिफ्टी पूरी की. इस साझेदारी में उनके नाम 27 गेंद में 55 रन थे.
चौथे विकेट के लिए संजू और शिवम दुबे ने 22 गेंदों पर 43 रन जोड़ डाले. 14वें ओवर में इंग्लैंड के संजू का विकेट मिला. विन जैक्स की एक बाहर जारी बॉल पर शॉट लगाने के चक्कर में वो डीप कवर में कैच आउट हो गए. फिल सॉल्ट ने आसान कैच पकड़ा.
कैच छूटा, पर रुके नहींसंजू ने अपनी पारी में 42 गेंद में 89 रन बनाए. इस इनिंग में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के लगाए. उनका स्ट्राइक रेट 211 से भी ज्यादा था.
इससे पहले पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की बॉल पर संजू का आसान सा कैच छूटा था. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने मिड ऑन पर एक सीधा कैच गिरा दिया. उस वक्त संजू 15 रन पर खेल रहे थे.
संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अहम सुपर 8 मैच में 50 बॉल्स पर 97 रनों की नॉट आउट पारी खेली थी. मैच में भारत ने 196 रन चेज करने थे. भारत ने ये मैच 5 विकेट से जीता था.
वीडियो: रोहित शर्मा और संजू सैमसन का कौन-सा पुराना वीडियो वायरल हो रहा?

.webp?width=60)

