Sanju Samson पर श्रीसंत ने जो कहा, पूरा केरल गुस्सा जाएगा!
भारत के लिए दो वर्ल्ड कप जीत चुके S Sreesanth ने कहा है कि Sanju Samson के टैलेंट पर किसी को शक़ नहीं है, पर उन्हें अपना एटीट्यूड और अप्रोच बदलने की जरूरत है.

ODI World Cup 2023 के लिए जब टीम इंडिया का ऐलान हुआ, स्क्वाड में एक नाम देखकर फ़ैन्स चौंक गए थे. सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav). सोशल मीडिया पर जनता बंटी हुई थी. हज़ारों-लाखों फ़ैन्स का मानना था कि सूर्या की जगह संजू सैमसन (Sanju Samson) को चुना जाना चाहिए था. हालांकि, वर्ल्ड कप विनर और संजू के दोस्त एस श्रीसंत का मानना है कि इसमें संजू की ही ग़लती है. भारत के पूर्व पेसर श्रीसंत का कहना है कि संजू को अपना एटीट्यूड बदलने की जरूरत है.
स्पोर्ट्स न्यूज़ वेबसाइट स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए श्रीसंत ने कहा कि संजू के टैलेंट पर किसी को भी शक़ नहीं है, पर उन्हें सुनील गावस्कर और रवि शास्त्री जैसे दिग्गज़ों की बात माननी चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि संजू को वर्ल्ड कप की टीम में ना चुनने का फैसला सही था. श्रीसंत से वजह भी सुनिए.
ये भी पढ़ें - यक़ीन नहीं होता कि... संजू सैमसन की ऐसी बैटिंग, लोगों ने दिया कमाल रिएक्शन!
श्रीसंत यहीं नहीं रुके. उन्होंने सैमसन की तुलना ऋषभ पंत से की. कहा,
श्रीसंत ने आगे संजू को सीधा मेसेज दिया.
ये भी पढ़ें - आसान नहीं है भारतीय क्रिकेटर होना... संजू ने पचासा मार ये क्या कह दिया!
सैमसन ने 2021 में टीम इंडिया के लिए वनडे डेब्यू किया था. उसके बाद से उन्हें 13 मैच खेलने का मौका मिला है. उन्होंने 55 की औसत से 390 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104 का रहा है. संजू के नाम तीन पचासे भी हैं. एशिया कप के लिए संजू को रिज़र्व्स में रखा गया था.
ये भी पढ़ें - शुभमन ने ग्रीन को छक्का जड़ पूरा किया पचासा, फ़ैन्स को मोहाली की याद क्यों आ गई?
वीडियो: संजू सैमसन-सूर्यकुमार यादव से पीछे रहना डिज़र्व नहीं करते!

.webp?width=60)

