The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sanju Samson and Axar Patel included in playing xi suryakumar yadav happy even after losing toss

संजू, अक्षर को मिला मौका, टॉस हारकर भी क्यों खुश दिखे सूर्या?

टीम इंडिया ने जिंबाब्वे के ख‍िलाफ मैच में दो बदलाव किए हैं. Axar Patel और Sanju Samson की टीम में एंट्री हो गई है. वहीं, Washington Sundar और Rinku Singh को बाहर कर दिया गया है.

Advertisement
pic
26 फ़रवरी 2026 (पब्लिश्ड: 07:32 PM IST)
Sanju Samson, Axar Patel, IndvsZim
जिंबाब्वे के ख‍िलाफ संजू सैमसन और अक्षर पटेल की प्लेइंग XI में एंट्री हो गई. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में बतौर फेवरिट एंट्री की थी. लेकिन, जिंबाब्वे के ख‍िलाफ चेन्नई में होने वाले मुकाबले से पहले उनके लिए अगर-मगर की स्थ‍िति हो गई थी. हालांकि, साउथ अफ्रीकी टीम ने टीम इंडिया के लिए जो मुश्किलें खड़ी की थीं. वो खुद उन्होंने वेस्टइंडीज को हराकर आसान कर दिया है.

अब टीम इंडिया को पहले जिंबाब्वे को हराना है. फिर वेस्टइंडीज को हराकर टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी. हालांकि, जिंबाब्वे के ख‍िलाफ टॉस के दौरान सबसे बड़ा सवाल ये था कि टीम इंडिया किस प्लेइंग XI  के साथ उतरेगी. चेन्नई में जिंबाब्वे के ख‍िलाफ मैच में सबकी निगाहें कप्तान सूर्यकुमार यादव पर थीं. टॉस जीतकर सूर्या बैटिंग लेंगे या बॉलिंग.

हालांकि, सिक्का उछला तो एक बार फिर भारतीय कप्तान के पक्ष में नहीं गया. जिंबाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. साथ ही ये बताया कि क्रीमर की जगह उन्होंने मपोसा को टीम में शामिल किया है. उनके मुताबिक, जितना दबाव उन पर है उतना ही मैच को लेकर टीम इंडिया पर भी होगा.

सूर्या ने टॉस के दौरान क्या कहा?

सिकंदर का कहना गलत नहीं है. लेकिन, कमाल की बात ये थी कि सूर्या टॉस हारकर भी बहुत खुश थे. ऐसा इसलिए क्योंकि टॉस जीतकर वो बैटिंग ही करना चाहते थे. जो वैसे भी सिकंदर रजा ने उन्हें दे दी. साथ ही सूर्या ने प्लेइंग XI में भी वो बदलाव कर दिए जिसका फैंस इंतजार कर रहे थे. सूर्या ने टॉस के दौरान कहा,

मैं टॉस के फैसले से बहुत खुश हूं. हम वैसे भी पहले बैटिंग करना चाहते थे. हमारी टीम तैयार है. हमारे कैंप में सभी रिलैक्स्ड हैं. हार्दिक ने जिस तरह हडल में बात की, वो एक अनुभवी प्लेयर हैं. उन्हें पता है कि वो क्या कर सकते हैं. टीम को ऐसी ही एनर्जी की जरूरत थी. मुझे लगता है कि हमारे लिए ये मैच अच्छा रहेगा.

ये भी पढ़ें : 10 ओवर में 7 विकेट, फिर वेस्टइंडीज ने जो किया वो देखकर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ना तय है

हार को लेकर क्या बोले सूर्या?

वहीं, साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम में सुधार को लेकर सूर्या ने कहा,

अगर आप जीतो या हारो, आप जरूर सीखते हो. हमें पिछले मैच को भूलना होगा कि क्या हुआ था. हमें वैसे ही खेलना है जैसे हम पिछले साल से खेलते आए हैं. गेम को एंजॉय करना है और भूल जाना है. निडर होकर खेलना है.

वहीं, प्लेइंग XI को लेकर सूर्या ने कहा, 

वॉश‍िंगटन की जगह अक्षर और रिंकू की जगह सैमसन टीम में आए हैं. मैच में संजू ही कीपिंग करेंगे.

भारत के लिए अब अपने दोनों मैच करो या मरो के हैं. ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि वो पहले जिंबाब्वे के ख‍िलाफ कॉन्फिडेंस हासिल करें और फिर वेस्टइंडीज को ईडन गार्डेन्स में पटखनी दें.

वीडियो: भारत बनाम नामीबिया मैच मैं कैसा खेले संजू सैमसन? दोबारा भारतीय टीम में जगह बनेगी?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()