संजू सैमसन की मैच विनिंग पारी आसान नहीं थी, कोच ने अब बताया क्या काम किया गया था?
ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का पीछा करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे. ये पारी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाली साबित हुई.

संजू सैमसन. वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में 97 रनों की नॉट आउट पारी खेली. और भारत को T20 World Cup के सेमीफाइनल में पहुंचाया. संजू की बैटिंग और उनके पेशेंस की कोच गौतर गंभीर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खूब तारीफ की. अब टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बताया है कि संजू ने अपनी टेक्नीक में छोटा-सा और अहम बदलाव किया था.
भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने मैच के बाद इस बारे में खुलकर बात की. पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में संजू शॉर्ट बॉल पर आउट हो रहे थे. बाउंसर और तेज गेंदों पर उनकी कमजोरी दिखी. कोटक ने बताया कि पिछले एक साल से वो संजू से इस बारे में बात कर रहे थे.
संजू को लगता था कि वो बहुत जल्दी तैयार हो जाते थे. यानी गेंद आने से पहले ही उनका ट्रिगर मूवमेंट शुरू हो जाता था, जिससे बैलेंस बिगड़ जाता था. कोटक ने कहा,
आसान भाषा में समझें तो पहले संजू का वजन एक पैर पर ज्यादा पड़ जाता था, जिससे हाथ धीमे चलते थे. अब दोनों पैरों पर बराबर वजन रहता है, बेस मजबूत होता है और हाथ तेजी से चलते हैं. इससे शॉट्स ज्यादा कंट्रोल में आते हैं.
कोटक ने मैच के बाद कहा,
ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का पीछा करते हुए संजू ने 50 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली थी. जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे. ये पारी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने वाली साबित हुई.
तिलक की भी तारीफटीम इंडिया के बैटर तिलक वर्मा की भी कोटक ने तारीफ की. उन्होंने बताया,
कोटक ने बताया कि हम कप्तान सूर्यकुमार यादव का बैटिंग ऑर्डर नहीं बदल सकते, और इस बात को तिलक वर्मा समझते हैं. तिलक की तारीफ करते हुए कोटक ने कहा कि वो बॉल को स्लॉग नहीं करते. वो एग्रेसिव बैटर हैं, लेकिन बॉल को मेरिट पर ही खेलते हैं.
बता दें कि तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ में मैच में 15 गेंदों पर 27 रनों की अहम पारी खेली थी. उन्होंने संजू सैमसन के साथ चौथे विकेट के लिए 26 गेंदों पर 42 रनों की अहम पार्टनरशिप की थी.
वीडियो: जसप्रीत बुमराह ने संजू सैमसन को नहीं, तो किसे बताया मैच का टर्निंग पॉइंट?

.webp?width=60)

