गिल-साई का आउट होना GT के लिए अच्छा, इसी सीजन ऐसे एक मैच जीता था!
GT के ओपनर्स टीम को वो शुरुआत नहीं दिला पाए, जिसकी टीम को उम्मीद थी. इसके बावजूद गुजरात अभी भी RCB को हरा सकती है. टीम ने ऐसा कारनामा इसी सीजन किया है.

IPL 2026 का फाइनल मैच. गुजरात टाइटंस (GT) ने 4 ओवर के अंदर अपने दो ओपनर खो दिए. शुभमन गिल (Sai Sudharsan) और साई सुदर्शन (Shubman Gill) दोनों RCB की पेस बैटरी के सामने टिक नहीं पाए. गुजरात की टीम फाइनल मैच में शुरुआत से ही प्रेशर में आ गई. लेकिन एक फैक्ट हो जो GT के फैंस को खुश कर सकता है.
फाइनल मैच में RCB के कैप्टन रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया था. GT के ओपनर्स टीम को वो शुरुआत नहीं दिला पाए, जिसकी टीम को उम्मीद थी. इसके बावजूद गुजरात अभी भी RCB को हरा सकती है. टीम ने ऐसा कारनामा इसी सीजन किया है.
ओपनर्स आउट, फिर भी मैच जीतेIPL 2025 से अब तक गुजरात की टीम 13 बार पहले बैटिंग करने उतरी है. इसमें से 12 मैचों में पहले 6 ओवर में टीम ने सिर्फ 5 विकेट ही खोए हैं. इन मैचों में टीम के ओपनर्स 8 बार विकेट बचाने में सफल रहे थे.
गुजरात की टीम ने अपने दोनों ओपनर्स का विकेट सिर्फ एक ही बार पावरप्ले के अंदर खोया है. वो भी इसी सीजन हुआ था. SRH के खिलाफ मैच में टीम ने 34 रन पर 2 विकेट खो दिए थे. वो मैच गुजरात की टीम 82 रन से जीती थी. टीम 168 रन डिफेंड करके ये मैच जीती थी.
गिल-साई सस्ते में आउटमैच में RCB के बॉलर्स ने एक बार फिर कमाल की शुरुआत की. पहले ओवर में जेकब डफी को 13 रन पड़े. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओवर में सिर्फ 5 रन्स कंसीड किए. तीसरे ओवर में हेजलवुड की दूसरी बॉल पर शुभमन गिल फंस गए. शॉर्ट बॉल पर बड़ी हिट लगाने के चक्कर में वो कैच आउट हो गए. गिल 8 गेंद में सिर्फ 10 रन ही बना पाए.
इसके बाद चौथा ओवर भुवी कराने आए. ओवर की चौथी बॉल पर साई सुदर्शन अपना विकेट फेंक गए. शॉर्ट बॉल को हिट करने के चक्कर में वो भी कैच दे बैठे. साई 12 के स्कोर पर आउट हो गए.
ओपनर्स का विकेट गिरने के बाद GT प्रेशर में आ गई. 73 रन तक टीम के चार बैटर्स पवेलियन जा चुके थे. निशांत सिंधु ने 20 और जॉस बटलर ने 23 गेंद में 18 रन बनाए.
वीडियो: IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन, क्या टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे शुभमन गिल?

