The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Sachin Tendulkar Played beautiful cover drive with holding bat upside down in Kashmir

सचिन, कश्मीर और उल्टे बैट का ऐसा कवर ड्राइव कि देखकर मौज आ जाए!

सचिन तेंडुलकर. साल 2013 में क्रिकेट से रिटायर हो गए. लेकिन आज भी क्रिकेट खेलते हैं तो लगता नहीं कि इन्होंने इस खेल की प्रैक्टिस छोड़ रखी है. कश्मीर दौरे पर गए सचिन का ऐसा ही एक वीडियो वायरल है.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2024 (पब्लिश्ड: 02:58 PM IST)
Sachin Tendulkar, Kashmir
सचिन की कश्मीर यात्रा के वीडियोज़ वायरल हैं (स्क्रीनग्रैब)
Quick AI Highlights
Click here to view more

सचिन तेंडुलकर. क्रिकेट के भगवान. रिटायरमेंट के दस साल बाद भी सचिन की बैटिंग देख, लगता है कि वह अभी तक खेल ही रहे हैं. सचिन आजकल कश्मीर की यात्रा पर हैं. और इनकी इसी यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है. इस वीडियो में सचिन उल्टे बल्ले से बेहतरीन कवर ड्राइव खेलते दिख रहे हैं.

सचिन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया यह वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में दिखता है कि सचिन अपनी गाड़ी से उतरकर क्रिकेट खेल रहे लोगों से पूछते हैं,

'हम खेलें?'

लोग सचिन की बात मान लेते हैं. और फिर सचिन टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते दिखते हैं. सचिन ने कुछ गेंदें खेलीं और फ़ुटवर्क के साथ शॉट सेलेक्शन से भी लोगों को चौंकाया. थोड़ी देर खेलने के बाद उन्होंने कहा एक गेंद और खेलूंगा. और फिर बल्ला हाथ में उल्टा, यानी हैंडल नीचे और टो ऊपर करके पकड़ा. और बोलर से बोले,

'आउट करना पड़ेगा.'

हालांकि, इसके बाद भी वो बोलर सचिन को आउट नहीं कर पाया. सचिन ने इस गेंद पर उल्टे बल्ले से बेहतरीन कवर ड्राइव खेली. सचिन ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा,

'क्रिकेट और कश्मीर: स्वर्ग में एक मैच.'

यह भी पढ़ें: 'रोहित वर्सेज़ हार्दिक' में नया मोड़, रितिका ने अब किस इंस्टा वीडियो पर किया वायरल कॉमेंट?

सचिन ने वीडियो का अंत लोगों के साथ सेल्फ़ी लेते हुए किया. इससे पहले, सचिन का प्लेन की इकॉनमी क्लास में ट्रेवल का वीडियो भी वायरल था. सचिन को देखने के बाद लोगों ने प्लेन को ही स्टेडियम बना दिया था. लोगों ने जमकर सचिन-सचिन के नारे लगाए. सचिन ने कश्मीर में बैट बनाने वाली फ़ैक्ट्रीज़ का दौरा भी किया. बता दें कि कश्मीर विलो के बल्ले भारत में खूब चलते हैं. और सचिन ने यहीं पर बताया कि उनका पहला बल्ला भी कश्मीर विलो ही था.

कश्मीर विलो के बल्ले के साथ नॉकिंग करते हुए सचिन बोले,

'मेरा पहला बल्ला मुझे मेरी बहन ने गिफ़्ट किया था. यह कश्मीर विलो बैट था. अब मैं यहां हूं तो कश्मीर विलो से मिलना तो बनता है. एक इंट्रेस्टिंग फ़ैक्ट बताता हूं- मेरे कई फ़ेवरेट बल्लों में सिर्फ़ पांच-छह ग्रेन्स थे. आपके बल्लों में कितने ग्रेन्स हैं.'

सचिन नवंबर 2013 में क्रिकेट से रिटायर हुए थे. हालांकि, इसके बाद भी वह कई दफ़ा मैदान में दिखे हैं. उन्होंने 2014 में MCC वर्सेज़ रेस्ट ऑफ़ द वर्ल्ड खेला था. उन्होंने क्रिकेट ऑल स्टार्स सीरीज़ में भी 'सचिन के मास्टर्स' की अगुवाई की थी. इस टीम ने 'वॉर्न के वॉरियर्स' के साथ मैच खेले थे. सचिन रोड सेफ़्टी वर्ल्ड सीरीज़ में इंडिया लेजेंड्स के कप्तान भी हैं.

वीडियो: शुभमन गिल सेंचुरी पर सचिन तेंदुलकर के साथ अन्य दिग्गज़ों के रिएक्शन देखे?

Advertisement

Advertisement

()