The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit wife Ritika viral Instagram comments adds spice in Rohit vs Hardik MI saga

'रोहित वर्सेज़ हार्दिक' में नया मोड़, रितिका ने अब किस इंस्टा वीडियो पर किया वायरल कॉमेंट?

रोहित की पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम पर एक और कॉमेंट किया है. उनके इस कॉमेंट के बाद रोहित वर्सेज़ हार्दिक वाला बवाल फिर बढ़ने की संभावना दिख रही है. रितिका का ये कॉमेंट एक फ़ैन द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर आया है.

Advertisement
pic
22 फ़रवरी 2024 (पब्लिश्ड: 01:18 PM IST)
Rohit Sharma, Hardik Pandya, Ritika Sajdeh
रोहित और हार्दिक के बीच बवाल चल रहा है? (एपी फ़ाइल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस. बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में हैं. IPL2024 शुरू होने में कुछ ही दिन बचे हैं. और इस बीच हार्दिक वर्सेज रोहित का शोर फिर से उठता दिख रहा है. और इस शोर को उठाने में रोहित की पत्नी रितिका का बड़ा हाथ है. इस शोर के पीछे की वजह है रितिका का एक और इंस्टाग्राम कॉमेंट.

दरअसल IPL2024 Auction से ठीक पहले, मुंबई वालों ने हार्दिक पंड्या को दोबारा अपने साथ जोड़ लिया था. इस चाल से बाहर बैठे लोगों के साथ टीम के अंदर के लोग भी चौंक से गए. बाद में हार्दिक को मुंबई इंडियंस का कप्तान भी घोषित किया गया. इस कदम को फ़ैन्स ने रोहित के साथ धोखा माना. और सोशल मीडिया पर बहुत हंगामा हुआ. हार्दिक खेमे को उम्मीद थी कि मुंबई के बाद वह T20I में भारत की कप्तानी भी हासिल कर लेंगे. लेकिन हाल ही में BCCI सेक्रेटरी  जय शाह ने कंफ़र्म किया कि T20 वर्ल्ड कप में रोहित ही टीम इंडिया के कप्तान होंगे.

Ritika Viral Comment

रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ़ टेस्ट सीरीज़ में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने टेस्ट की छह पारियों में 40 के ऐवरेज़ से 240 रन बनाए हैं. भारत के लिए उनसे ज्यादा रन सिर्फ़ शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने बनाए हैं. सीरीज़ के चौथे टेस्ट से पहले रोहित की पत्नी का एक कॉमेंट वायरल है. दरअसल एक फ़ैन ने इंस्टाग्राम पर एक कविता जैसा कुछ पोस्ट किया था. इसके कैप्शन में लिखा था,

'इस सेल्फ़लेस कैप्टन को याद रखोगे ना? वो कैप्टन, MI कैप्टन.'

यह भी पढ़ें: MI में बग़ावत... मुंबई इंडियंस के खिलाफ़ खुलकर आया रोहित शर्मा का परिवार!

रितिका ने इस पर 'आंखें भर आईं' वाली इमोज़ी कॉमेंट की. इससे पहले भी वह एक दफ़ा इंस्टाग्राम पर कॉमेंट करके बवाल करा चुकी हैं. दरअसल बीच में MI के हेड कोच मार्क बाउचर का एक वीडियो खूब चल रहा था. इसमें वह बता रहे थे कि रोहित की जगह हार्दिक को कप्तान बनाने का फैसला पूरी तरह से क्रिकेट से जुड़ा था. बाउचर कहते हैं,

'मैं सोचता हूं कि ये पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित फैसला था. हमने हार्दिक को एक प्लेयर के रूप में वापस लाने का मौका देखा. मेरे लिए यह ट्रांजिशन फ़ेज़ है. भारत में बहुत सारे लोग नहीं समझ पाते हैं, लोग इमोशनल हो जाते हैं. लेकिन आपको इमोशंस इससे अलग रखने होते हैं.

मैं सोचता हूं कि ये क्रिकेट से जुड़ा हुआ फैसला था और ये एक प्लेयर और व्यक्ति के रूप में रोहित का बेस्ट लाएगा. उन्हें एन्जॉय करने और रन बनाने दीजिए.'

इस बातचीत के दौरान बाउचर के साथ क्रिस मॉरिस भी बैठे थे. उन्हें बातचीत में शामिल करते हुए बाउचर बोले,

'जब आप IPL में आते हैं, और मॉरिस भी इस बात की पुष्टि कर सकते हैं, बहुत सारी चीजें चल रही होती हैं, फ़ोटोशूट्स और ये-वो, तमाम चीजें, क्रिकेट पर तो ध्यान होता ही नहीं है. यह ज्यादा ऐड और इसके जैसी चीजों पर होता है.'

बाउचर यहीं नहीं रुके. उन्होंने ये भी कहा कि कप्तानी के दबाव के चलते रोहित की बैटिंग पर असर पड़ रहा था. वह बोले,

'एक चीज जो मैं समझ पाता हूं वो ये है कि रोहित एक कमाल के व्यक्ति हैं. वह सालों से कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा किया है. अब वह भारत की भी कप्तानी करते हैं. वह जैसे ही कहीं पहुंचते हैं, कैमरा उन पर आ जाता है, वह बहुत व्यस्त रहते हैं और बीते कुछ सीजंस से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है.

लेकिन कप्तान के रूप में उन्होंने बहुत अच्छा किया है. हमें लगा कि यह उनके लिए प्लेयर के रूप में आने का वक्त है. हमें यक़ीन है कि वह टीम को काफी कुछ दे सकते हैं. और वो कप्तानी की हाइप के बिना चीजों का लुत्फ़ उठा सकते हैं. वह कप्तानी के बिना उतरेंगे तो शायद उन पर प्रेशर उतना ना रहे और हम रोहित शर्मा का बेस्ट देख पाएं.'

इसी वीडियो पर रितिका ने कॉमेंट किया,

‘इसमें बहुत सारी चीजें ग़लत हैं.’

रितिका के इस कॉमेंट के बाद इंस्टाग्राम से वो वीडियो डिलीट हो गया था. हालांकि, इस बार ऐसा होता नहीं दिख रहा है. इस बीच रोहित शुक्रवार, 23 फ़रवरी से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट में एक्शन में दिखेंगे.

वीडियो: रोहित शर्मा पर बोले MI हेड कोच उस पर रितिका ने ये कमेंट किया

Advertisement

Advertisement

()