7 सेकेंड बचे थे, स्कोर 5-8 था, रूसी पहलवान 'हवा में खेलकर' 10-8 से जीत गया
मैच के आखिरी सात सेकंड का खेल बचा था. रखीम ने 8-5 की लीड बना रखी थी. बोजिगिट को कुछ भी करके सात सेकंड में मैच अपने नाम करना था. ऐसे में बोजिगिट ने ऐसा दांव खेला जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी. बोजिगिट ने 'Flying Squirrel' की मदद से रखीम को चकमा दिया.

अंडर 23 यूरोपियन चैंपियनशिप में कई मुकाबले रोमांचक थे. लेकिन एक मुकाबला ऐसा था जो सोशल मीडिया पर छा गया. वह भी केवल एक मूव की वजह से. फ्रीस्टाइल के 86 किलोग्राम कैटेगरी के मुकाबले में रूस के बोजिगिट इस्लामग्रेरेव का सामना रूसी मूल के ही फ्रेंच रेसलर रखीम मागामदोव से था. मैच के आखिरी सेकंड में बोजिगिट ने कुछ ऐसा किया जो रेसलिंग मैट पर बहुत कम ही नजर आता है.
आखिरी समय में लगाया मुश्किल दावमैच के आखिरी सात सेकंड का खेल बचा था. रखीम ने 8-5 की लीड बना रखी थी. बोजिगिट को कुछ भी करके सात सेकंड में मैच अपने नाम करना था. ऐसे में बोजिगिट ने ऐसा दांव खेला जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी. बोजिगिट ने 'Flying Squirrel' की मदद से रखीम को चकमा दिया.
बोगिजिट ने रखीम के ऊपर से समरसॉल्ट करते हुए उन्हें लॉक कर दिया. वह रखीम के पीछे लैंड हुए और फिर वहां से रखीम को उठाया और जमीन पर गिरा. इसके साथ ही रखीम के कंधे जमीन को छू गए औऱ वह चित्त हो गए. फैंस समेत स्टेडियम में मौजूद हर शख्स इस मूव से दंग रह गया. हर किसी ने बोगिजिट के लिए खड़े होकर तालियां बजाईं. उन्होंने 10-8 से मैच अपने नाम किया.
वायरल हुआ वीडियोकुछ समय में ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग बोगिजिट के मूव की तारीफ करते नहीं थक रहे. मैच के एकदम आखिरी मोमेंट में इस तरह का रिस्की मूव करना आसान नहीं है. बोगिजिट खुद इस दौरान बुरी तरह जख्मी हो सकते थे, लेकिन फिर भी उन्होंने यह जोखिम लिया. बोगिजिट को इसका फायदा भी मिला.
यह भी पढ़ें- सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने किया 'होटल टोटका', कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद बताया
इस क्वार्टर फाइनल मैच को जीतने के बाद उन्होंने सेमीफाइनल में अजरबैजान के वासिफ खुदियेव को 3-2 से हराया. खिताबी मुकाबले में उनका सामना तुर्की के अहमत यगन से हुआ. यह मैच भी बोजिगिट ने 2-1 से अपने नाम किया और इसके साथ ही गोल्ड मेडल भी जीत लिया. रखीम भी खाली हाथ नहीं रहे. उन्होंने रेपचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल जीता.
अमेरिकन रेसलर ने किया था मूवइस मूव को अमेरिका के ग्रीको रोमन रेसलर एलिस कोलमान ने लोकप्रिय किया था. एक दशक पहले उन्होंने इंटरनेशनल कॉम्पिटिशन में इसका इस्तेमाल किया. इसके बाद इसे सबसे हाई रिस्क और मुश्किल मूव माना गया और इसका नाम 'Flying Squirrel' रखा गया.
वीडियो: T20 World Cup जीतने के बाद हार्दिक पांड्या पर किसने केस कर दिया?

.webp?width=60)

