सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया ने किया 'होटल टोटका', कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद बताया
मैच को लेकर कहा गया कि टीम इंडिया ने जीत के लिए टोटका आजमाने से भी गुरेज नहीं किया. सेमीफाइनल से ठीक पहले उसने अपना होटल बदल लिया था. अब सूर्यकुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है.
.webp?width=210)
टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया था. यह मैच काफी रोमांचक रहा था. 250 से ज्यादा रन बनाने के बावजूद भारत को आखिरी ओवर में जीत मिली. मैच को लेकर कहा गया कि टीम इंडिया ने जीत के लिए टोटका आजमाने से भी गुरेज नहीं किया. सेमीफाइनल से ठीक पहले उसने अपना होटल बदल लिया था. अब सूर्यकुमार यादव ने इसकी पुष्टि की है.
मैच से पहले होटल टोटकाइंडियन एक्सप्रेस ने सूर्यकुमार यादव से पूछा, “क्या मैच से पहले टीम में सुपरस्टिशियस एक्टिविटी (यानी टोटका) की बातें हुईं- होटल बदल लेना वगैरा-वगैरा?”
सूर्यकुमार यादव ने बताया कि टीम की जीत के लिए ही उन्होंने यह फैसला किया. उन्होंने कहा,
''हम सेमीफाइनल के लिए वानखेड़े जा रहे थे, तभी किसी ने सुझाव दिया कि हमें होटल बदल लेना चाहिए. कई टीमों ने ऐसा किया है. हम अपने लक्ष्य के करीब पहुंचने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते थे. इसलिए अगर किसी ने वहां से जीत हासिल की है, तो हम भी कोशिश करना चाहते हैं.''
हालांकि यही सूर्यकुमार यादव अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम को ‘अनलकी’ कहे जाने से इत्तेफाक नहीं रखते. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच से पहले सोशल मीडिया पर लगातार यह बात हो रही थी कि इस मैदान पर भारत को जीत नहीं मिलती. इसमें 2023 के वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भी शामिल था. सूर्या से जब इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,
''लोग कह रहे थे कि भारत अहमदाबाद में नहीं जीतता - यह बात 2023 के फाइनल के बाद कही गई थी. लेकिन अब देखिए. हम उसी स्टेडियम में जीत चुके हैं. अब हमें पता है कि स्टेडियम में कोई समस्या नहीं है.''
कब हंसे गौतम गंभीर?सूर्यकुमार यादव ने कोच गौतम गंभीर को लेकर कहा कि वो हमेशा संजीदा रहने के लिए जाने जाते हैं. उनसे सवाल किया गया कि पूरे वर्ल्ड कप में गंभीर हंसे या नहीं. सूर्या ने बताया,
''पहले चार मैचों में हमने उन्हें हंसने का मौका ही नहीं दिया. लेकिन उसके बाद मुझे लगता है कि इस टीम को देखकर वे बहुत खुश हुए, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि भारत में किसी भी टी20 टीम ने कभी इस तरह बल्लेबाजी की है, 250, 256 रन बनाए हैं और लक्ष्य का पीछा भी अच्छे से किया है. मुझे लगता है कि फाइनल के बाद वे सबसे ज्यादा मुस्कुराए.''
भारत ने ग्रुप राउंड में सारे मैच जीते लेकिन इसमें से कोई भी जीत एकतरफा जीत नहीं थी. इसके बाद सुपर-8 के पहले ही मैच में ही टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने टीम के आगे के सफर को बहुत मुश्किल बना दिया.
यह भी पढ़ें- वेल्स के खिलाफ नवनीत कौर की हैट्रिक, भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई किया
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच ने खोली आंखेंसूर्यकुमार यादव के मुताबिक इस मैच ने टीम की आंखें खोल दीं. उन्होंने कहा,
''भारत और साउथ अफ्रीका का मैच हमारे लिए आंखें खोलने वाला साबित हुआ. मुझे इस टीम पर कभी कोई शक नहीं था, लेकिन उस मैच ने हमें और भी सतर्क कर दिया. उसके बाद वापसी के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. जिम्बाब्वे के खिलाफ हमारा मुकाबला क्वार्टर फाइनल से पहले का था. वेस्ट इंडीज के खिलाफ क्वार्टर फाइनल था. फिर सेमीफाइनल और फाइनल. हमें हर मैच को नॉकआउट की तरह खेलना था.''
भारत ने इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया. दोनों ही मैच में भारत ने 250 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया.
वीडियो: T20 World Cup जीतने के बाद हार्दिक पांड्या पर किसने केस कर दिया?

.webp?width=60)

