200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट! IPL 2026 में रोहित शर्मा इसी अवतार में दिखने वाले हैं
रोहित की पारी में टाइमिंग, बैलेंस और एग्रेशन सब कुछ था. उन्होंने पेस बॉलर्स के खिलाफ 24 बॉल्स में 53 रन बनाए. स्पिन के खिलाफ भी रोहित का बल्ला रुका नहीं.

IPL 2026 का दूसरा मैच. मुंबई इंडियंस (MI) वर्सेज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR). MI के सामने 221 रनों का टारगेट था. ऐसा टारगेट जो MI ने कभी चेज़ नहीं किया था. लेकिन जिस टीम में रोहित शर्मा जैसा ओपनर हो, वो टीम कुछ भी कर सकती है. रोहित का नया अल्ट्रा फिट अवतार MI के लिए मैच में जीत लेकर आया. टीम ने KKR को 6 विकेट से हरा दिया. मैच में रोहित ने 200 के ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की.
148 रन जोड़े221 रन चेज़ करने उतरी MI की टीम ने शुरू से ही अपना इंटेंट साफ कर दिया था. ओपनर रोहित शर्मा और रेयान रिकलटन ने पहले विकेट के लिए 72 गेंदों में 148 रन जोड़ डाले. इस पार्टनरशिप में एग्रेसर थे रोहित शर्मा. उन्होंने 38 बॉल्स में 78 रनों की अटैकिंग पारी खेली.
IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टीस्पिनर वरुण चक्रवर्ती के पहले ओवर में रोहित ने 15 रन मारे. उन्होंने इस ओवर में दो चौके और एक छक्का लगाया. वरुण की 11 बॉल्स में रोहित ने 23 रन मारे. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 6 छक्के लगाए. और 205 से भी ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. उन्होंने पारी के छठे ओवर में अपनी फिफ्टी पूरी की. रोहित ने 23 बॉल्स पर पचासा पूरा किया. ये उनकी IPL करियर की सबसे तेज फिफ्टी है.
स्पिन-पेस सभी को पीटारोहित की पारी में टाइमिंग, बैलेंस और एग्रेशन सब कुछ था. उन्होंने पेस बॉलर्स के खिलाफ 24 बॉल्स में 53 रन बनाए. स्पिन के खिलाफ भी रोहित का बल्ला रुका नहीं. उन्होंने स्पिनर्स की 14 गेंदों में 25 रन जड़ दिए. रोहित की पारी में 100 परसेंट शॉट कंट्रोल था.
12वें ओवर की 5वीं बॉल पर रोहित का विकेट गिरा. वैभव अरोड़ा की बॉल पर वो अनुकूल रॉय के हाथों कैच आउट हो गए. लेकिन तब तक MI ने मैच KKR की पकड़ से दूर कर दिया था. टीम का स्कोर 148 रन था.
रोहित के आउट होने के बाद रिकलटन अटैकिंग मोड में आए. उन्होंने 43 गेंद में 81 रनों की शानदार पारी खेली. 4 चौके और 8 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव ने 16, तिलक वर्मा ने 20 और हार्दिक पंड्या ने 18 रन बनाए.
शार्दुल ठाकुर का कमालMI ने ये मैच 19वें ओवर की पहली बॉल पर जीत लिया. KKR के लिए वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी और सुनील नरेन को 1-1 विकेट मिला. लेकिन टीम का कोई भी बॉलर मैच में इंपैक्ट नहीं छोड़ पाया. सभी का इकोनॉमी 10 के ऊपर रहा. मैच में शानदार बॉलिंग कराने वाले मुंबई के शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ दी मैच अवॉर्ड मिला.
वीडियो: रोहित शर्मा को नीता अंबानी पहचान नहीं पाईं?

.webp?width=60)
