The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit Sharma backs KL Rahul to flourish in Tests bangladesh test series

‘केएल राहुल के लिए मैसेज साफ है…’ बांग्लादेश टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने ये क्या कह दिया?

कप्तान Rohit Sharma ने बताया कि राहुल के पास स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का हुनर है, जो उन्हें टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है.

Advertisement
pic
17 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 10:54 AM IST)
Rohit Sharma backs KL Rahul to flourish in Tests bangladesh test series
रोहित ने बताया कि पिछली बार बहुत से खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, लेकिन स्क्वॉड के ज्यादातर खिलाड़ी यहीं हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और बांग्लादेश की टेस्ट सीरीज (India-Bangladesh Test Series) से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मिडिल ऑर्डर बैटर केएल राहुल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. रोहित ने साफ कर दिया है कि केएल राहुल को सरफराज खान से पहले टीम में जगह दी जाएगी. इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ हुई सीरीज में सरफराज ने बढ़िया प्रदर्शन किया था. लेकिन रोहित ने बताया है कि टीम केएल राहुल को बैक कर रही है.

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले चेन्नई में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि फिट केएल राहुल को सरफराज खान से पहले टीम में प्रेफर किया जाएगा. रोहित ने कहा,

“हम केएल की क्षमता के बारे में जानते हैं. क्रिकेट जब से खेला जा रहा है, कुछ ही क्रिकेटर ऐसे हैं जिनका सफर आसान रहा है. हर किसी का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहा है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल को लेकर रोहित ने आगे बताया,

“केएल के लिए संदेश स्पष्ट है, हम चाहते हैं कि वो सभी मैच खेलें और हम यही कर रहे हैं. उसने दक्षिण अफ्रीका में शानदार पारी खेली है और इंग्लैंड के खिलाफ 80 रन बनाए थे. हमें ये देखना होगा कि लड़के में टैलेंट है.”

रोहित ने कहा कि ये जरूरी है कि हम उसे सही मैसेज दें और उम्मीद है कि वो बढ़िया खेल जारी रखेगा. कप्तान ने बताया कि राहुल के पास स्पिनरों और तेज गेंदबाजों के खिलाफ खेलने का हुनर है, जो उन्हें टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद कर सकता है.

मिडिल ऑर्डर पर क्या बताया?

रोहित ने बताया कि विराट कोहली, केएल राहुल और ऋषभ पंत की वापसी के बाद बतौर कप्तान उनके लिए बेस्ट 11 चुनना आसान हो गया है. इंग्लैंड के खिलाफ भारत के पास कम अनुभव वाला मिडिल ऑर्डर था. रोहित ने कहा,

“कुछ चीजें साफ होती है. जब हम फाइनल 11 चुनते हैं तो हम सोचते हैं कि खिलाड़ियों ने पिछले 10-15 सालों में क्या किया है. कुछ चीजें आपके सामने होती हैं और आपको बस उन्हें चुनना होता है और ब्लॉक में डालना होता है.”

रोहित ने बताया कि पिछली बार बहुत से खिलाड़ी चोटिल हो गए थे, लेकिन स्क्वॉड के ज्यादातर खिलाड़ी यहीं हैं. इससे हमारा काम आसान हो जाता है और हम सर्वश्रेष्ठ 11 चुन सकते हैं जो टेस्ट मैच जीत सके.

रोहित ने यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल पर भी बात की. उन्होंने कहा,

“हमें उनसे बहुत ज्यादा बात करने की जरूरत नहीं है. जायसवाल और जुरेल नए हैं, लेकिन बहुत टैलेंटेड हैं. उनके पास वो सब कुछ है जो तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए जरूरी है.”

रोहित ने कहा कि जायसवाल और जुरेल को तैयार करने की जिम्मेदारी टीम की है. वे दोनों खेल के भूखे हैं और बढ़िया प्रदर्शन करना चाहते हैं.

वीडियो: सरफ़राज़ खान ने बताया रोहित शर्मा को 'लगान का आमिर', तारीफ़ में और क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()