The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rohit is far better player than Virat kohli says former Pak player Sohail Khan

विराट कोहली से बहुत बेहतर बल्लेबाज हैं रोहित शर्मा!

फिटनेस के दम पर बने हैं विराट.

Advertisement
pic
6 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 6 फ़रवरी 2023, 02:20 PM IST)
Rohit Sharma is better player than Virat Kohli
रोहित शर्मा - विराट कोहली (फोटो - PTI, Getty Images)
Quick AI Highlights
Click here to view more

विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli, Rohit Sharma). टीम इंडिया के दो मॉर्डन डे ग्रेट प्लेयर्स. अक्सर बहस होती है, कि कौन बेहतर प्लेयर है. ऐसे में पूर्व पाकिस्तानी पेसर सोहेल खान ने अपना फेवरेट पिक कर लिया है. उनका कहना है कि विराट बड़े बल्लेबाज हैं, लेकिन तकनीक के मामले में रोहित ज्यादा बेहतर हैं.

नादिर अली के पॉडकास्ट में साल 2015 वर्ल्ड कप का ज़िक्र करते हुए सोहेल ने रोहित पर बात की. इस टूर्नामेंट में हुआ इंडिया-पाकिस्तान का मुकाबला सोहेल के करियर का इकलौता इंडिया-पाक मैच था. और इस मैच में उन्होंने 55 रन देकर पांच विकेट निकाले थे. मैच में रोहित की पारी पर बात करते हुए सोहेल बोले,

‘मैं कोहली की इज्ज़त करता हूं, क्योंकि वो बहुत बड़े बल्लेबाज हैं. लेकिन एक बोलर के तौर पर, मुझे लगता कि रोहित उनसे बहुत बेहतर हैं. उनकी तकनीक शानदार है. वो गेंद काफी लेट खेलते हैं, जैसे उनके पास दुनिया भर का समय है.’

इसके आगे जब उनसे रोहित की हालिया फॉर्म को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा,

‘उन्होंने बीते 10-12 सालों में वर्ल्ड क्रिकेट को डॉमिनेट किया है.’

इसके साथ सोहेल ने दोनों के रन बनाने की तकनीक पर भी बात की. सोहेल का मानना है कि रोहित अपने बल्ले से रन बनाते हैं. और विराट रन बनाने के लिए अपनी फिटनेस का पूरा इस्तेमाल करते हैं. विकेट्स के बीच में दौड़कर भी. सोहेल बोले,

‘कोहली अपनी फिटनेस के हिसाब से रन बनाते हैं. अगर वो एक रन बनाते हैं, तो वो तुरंत ही अगले के लिए तैयार रहते हैं. रोहित ऐसा नहीं करते. वो एक रन बनाते हैं और अगले के लिए कोशिश भी नहीं करते. रोहित अपने बल्ले से रन बनाते हैं. कोहली अपने बल्ले के साथ रन बनाते हैं और विकेट्स के बीच में दौड़कर भी.

फिर से, ये एक अच्छी चीज़ है क्योंकि जब आप उतने (विराट जैसे) फिट होते है तो ये दिखता है.’

बताते चलें, सोहेल खान ने पाकिस्तान के लिए नौ टेस्ट, 13 वनडे और पांच T20I मुकाबले खेले हैं.

Advertisement

Advertisement

()