The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Riyan Parag sri lanka t20 series spin bowling india vs sri lanka

रियान पराग ने ऐसी गेंद घुमाई, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल देखते रह गए!

श्रीलंका के खिलाफ़ दूसरे T20I मैच में Riyan Parag ने अपने कोटे के पूरे चार ओवर डाले. 30 रन दिए और साढ़े सात की इकॉनमी से स्पेल खत्म किया. पहले मैच में उन्होंने तीन विकेट भी निकाले थे.

Advertisement
pic
28 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2024, 09:47 PM IST)
Riyan Parag sri lanka t20 series spin bowling india vs sri lanka
दूसरे T20 में रियान पराग ने गेंद औसतन 3.7 डिग्री टर्न कराई. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रियान पराग. टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे T20I मैच में रियान विकेट तो नहीं ले पाए. लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी फिरकी से सभी को चौंका दिया. इससे पहले पराग (Riyan Parag) ने पहले मैच में भी बोलिंग से कमाल किया था. ये बोलिंग देख, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान भी पराग की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाए.

दूसरे T20I मैच में पराग ने अपने कोटे के पूरे चार ओवर डाले. 30 रन दिए और साढ़े सात की इकॉनमी से स्पेल खत्म किया. पराग को विकेट तो किसी भी श्रीलंकन बैटर का नहीं मिला, लेकिन फिर भी वो बाकी दोनों स्पिनर्स के मुकाबले पिच से ज्यादा स्पिन खींचने में सफल रहे.

मैच में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने गेंद को औसतन एक डिग्री घुमाया. लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल गेंद को दो डिग्री टर्न कराने में कामयाब हुए. लेकिन गेंद घुमाने में पराग ने दोनों को बड़े मार्जिन से पीछे छोड़ दिया. रियान पराग ने गेंद औसतन 3.7 डिग्री टर्न कराई.

बता दें कि शनिवार को खेले गए पहले T20I मैच में रियान ने अपनी बोलिंग से सभी को इंप्रेस किया था. उन्होंने आठ गेंदें कराई थीं. जिसमें पांच रन देकर तीन विकेट लिए थे. मैच में रियान की परफॉर्मेंस को लेकर पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने X पर लिखा,

‘आप देखेंगे कि रियान पराग को उनकी बोलिंग एबिलिटी के कारण कई मौके मिलते हैं. देश में कम ही प्लेयर्स ऐसे होंगे जो टॉप ऑर्डर बैटर हों और बोलिंग कराने की क्षमता भी रखते हों. यहीं पर रियान पराग को एक्स्ट्रा एडवांटेज मिलेगा, और ये सही भी है.’

रियान की बोलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने लिखा. एक यूजर ने लिखा,

‘रियान ने 8-10 ऐसी गेंदें डाली जो खेली नहीं जा सकीं. अगला T20 वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका में है, जहां स्पिन बड़ा फैक्टर होगी. अगर वो अच्छा करते हैं तो वो इन कंडीशन्स में जरूरी प्लेयर बन जाएंगे.’

X पर एक अन्य यूजर ने लिखा,

‘रियान पराग को उनके डोमेस्टिक परफॉर्मेंस और मुख्य रूप से डोमेस्टिक मैचेज़ में बोलिंग के कारण मौके मिल रहे हैं. बोलिंग की वजह से उन्हें सीधे 11 में खेलने का मौका मिलता है.’

एक यूजर ने लिखा,

‘बता दें कि ये आखिरी बार नहीं होगा जब रियान पराग ने अपने चार ओवर कराए.’

दूसरे T20I का हाल

मैच में इंडियन कैप्टन सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया. श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 161 रन बनाए. टीम के लिए पतुम निसंका ने 32, कुसल मेंडिस ने 10 और कुसल परेरा ने 53 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से सबसे सफल बोलर रवि बिश्नोई रहे. रवि ने 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. वहीं अर्शदीप, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल कोे दो-दो विकेट मिले.

वीडियो: रियान पराग ने असम बाढ़ पर देश को जगाने की कोशिश की है

Advertisement

Advertisement

()