The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • RCB vs PBKS Tom Moody burst out on Shreyas Iyer over his dismissal against Josh Hazlewood

'ईगो पॉकेट में रखिए', श्रेयस पर भड़के टॉम मूडी और नसीहत भी दे दी

IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में RCB के ख‍िलाफ PBKS के कप्तान Shreyas Iyer सिर्फ 2 रन ही बना सके. वह Josh Hazlewood का शिकार हुए.

Advertisement
Shreyas Iyer, RCB, Royal Challengers Bengaluru, Josh Hazlewood, Punjab Kings, IPL 2025
RCB के ख‍िलाफ श्रेयस अय्यर सिर्फ 2 रन ही बना सके थे. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
30 मई 2025 (अपडेटेड: 30 मई 2025, 11:27 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

IPL 2025 के पहले क्वालिफायर में RCB ने PBKS को 8 विकेट से रौंद दिया. इस मैच में PBKS के बैटर्स बहुत हड़बड़ी में दिखे. पूरी टीम सिर्फ 14.1 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम के लिए अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले श्रेयस अय्यर भी कुछ खास नहीं कर पाए. उन्हें ऑस्ट्रेलियाई पेसर जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood) ने चलता किया. लेकिन वे जिस तरीके से आउट हुए उस पर सवाल खड़े हो गए हैं. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी (Tom Moody) ने ये तक कह दिया कि श्रेयस को अपना ईगो पॉकेट में रखना चाहिए.

क्या है मामला?

दरअसल, जिस वक्त श्रेयस बैटिंग करने उतरे उस समय PBKS की टीम 27 रन पर ही दोनों ओपनर्स को खो चुकी थी. टीम को एक पार्टनरशिप की जरूरत थी. लेकिन, बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में श्रेयस जोश हेजलवुड की शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ बॉल में फंस गए. बॉल की अतिरिक्त उछाल ने श्रेयस को चकमा दे दिया. बॉल उनके बैट का एज लेकर कीपर जितेश शर्मा के हाथों में चली गई. हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब हेजलवुड ने इसी अंदाज में श्रेयस को फंसाया हो. जोश के खिलाफ अय्यर का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है. PBKS के कप्तान का जोश के सामने औसत सिर्फ 2.75 का है.

मूूूडी ने क्या कहा? 

अब इसे लेकर टॉम मूडी ने ESPNCricinfo के शो 'टाइमआउट' में कहा, 

Image embed

ये भी पढ़ें : नंबर वन बॉलर जसप्रीत बुमराह अपने बेटे को बैटिंग क्यों सिखा रहे हैं?

मूडी ने कहा कि श्रेयस को पता है कि उनका रिकॉर्ड छोटे फॉर्मेट में हेजलवुड के ख‍िलाफ अच्छा नहीं है. फिर भी उन्होंने उनके ख‍िलाफ ऐसा शॉट खेला ये बहुत गलत है. मूडी ने आगे कहा, 

Image embed

IPL 2025 में श्रेयस अय्यर शानदार फॉर्म हैं. उन्होंने इस सीजन अब तक 15 मुकाबलों में 46.91 की औसत से 516 रन बनाए हैं. इस दौरान स्ट्राइक रेट 170.86 का रहा है. PBKS के पास एक और मौका है. उन्हें अब क्वालिफायर 2 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ना है. ये मुकाबला अहमदाबाद में 1 जून को खेला जाएगा.
 

वीडियो: IPL 2025: पैट कमिंस-ईशान किशन ने कैसे बढ़ा दी RCB की मुश्किलें? पंजाब खुश

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()