The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ravindra Jadeja becomes 2nd fastest player to reach 2500 runs and 250 wickets in Test cricket in India vs Aus 2nd Test

इमरान ख़ान और कपिल देव जैसे दिग्गज़ों को पीछे छोड़ गए जड्डू

जडेजा से आगे सिर्फ एक प्लेयर.

Advertisement
Ravi Jadeja becomes 2nd fastest cricketer to take 250 wickets and score 2500 Test runs
जड्डू, कपिल देव और इमरान ख़ान (Courtesy: PTI/File photo/Reuters)
pic
पुनीत त्रिपाठी
17 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 17 फ़रवरी 2023, 07:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविन्द्र जडेजा. नागपुर में पहले टेस्ट में वापसी करते ही जडेजा ने दिखाया, क्यों फ़ैन्स उन्हें इतना मिस कर रहे थे. पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के बाद जड्डू दूसरे टेस्ट में फिर से काम पर लग गए है. जड्डू के स्पिन पार्टनर रविचन्द्रन अश्विन ने मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को बड़े झटके जरूर दिए. लेकिन ओपनर उस्मान ख़्वाजा ने एक छोर थाम रखा था.

ख़्वाजा 81 रन पर बैटिंग कर रहे थे. 12 चौके और एक छक्के के साथ वो सेट थे औऱ किसी भी खराब गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा रहे थे. ऑस्ट्रेलियन पारी के 46वें ओवर की पांचवीं बॉल. जड्डू ने ऑफ स्टंप पर बॉल डाली. ख़्वाजा घुटनों पर बैठ रिवर्स स्वीप खेल गए. अरुण जेटली की पिच पर उन्हें इस शॉट से बहुत फायदा हुआ था. पर इस बार नहीं. एक्सट्रा कवर पर खड़े केएल राहुल ने कमाल का कैच पकड़ा. उस्मान को यकीन नहीं हुआ. वो उठे और पविलियन की ओर चल पड़े.

# जड्डू का रिकॉर्ड

इस विकेट के साथ ही जड्डू ने टेस्ट क्रिकेट में एक शानदार रिकॉर्ड बना दिया है. ये टेस्ट क्रिकेट में उनका 250वां विकेट था. इसके साथ ही जड्डू एक स्पेशल क्लब का हिस्सा बन गए हैं. जड्डू ने टेस्ट क्रिकेट में 2500 रन्स और 250 विकेट्स, दोनों आंकड़े पार कर लिए हैं. ये करने में उन्हें 62 टेस्ट लगे हैं. उनसे तेज़ इस आंकड़े को सिर्फ पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर इयन बॉथम ने पूरा किया था. बॉथम ने सिर्फ 55 टेस्ट में ही ये कर दिखाया था.

Image embed

इस लिस्ट में जडेजा के बाद इमरान ख़ान और कपिल देव का नाम आता है. इमरान को 250 विकेट और 2500 रन्स तक पहुंचने में 64 टेस्ट लगे थे. वहीं कपिल देव ने अपने 65वें टेस्ट में ये काम कर दिखाया था. इस लिस्ट के टॉप फाइव को रिचर्ड हैडली पूरा करते हैं. हैडली ने 70 टेस्ट में ये कारनामा किया था.

# दूसरे टेस्ट की प्लेइंग XI

पहला टेस्ट जीत चुकी टीम इंडिया ने इस मुकाबले में टीम में बड़ा बदलाव किया. टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में श्रेयस अय्यर को मौका दिया है, जबकि सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग XI से बाहर किया गया है.

वहीं पहला टेस्ट हारकर कंगारू टीम ने भी इस मैच में दो बदलाव किए हैं. टीम में धाकड़ बल्लेबाज़ ट्रेविस हेड की वापसी हुई है. उन्हें मैट रेनशॉ की जगह टीम में शामिल किया गया है. जबकि स्कॉट बोलैंड की जगह मैथ्यू कुनमैन को मौका दिया गया है. 

वीडियो: IndvsAus 2nd टेस्ट मैच से पहले अपने प्लेयर्स को फिर डराने लगी है ऑस्ट्रेलियन मीडिया!

Advertisement

Advertisement

()