कुंबले, मुरली, शेन वार्न... हर स्पिनर को पीछे छोड़ गए अश्विन अन्ना!
मैकग्रा न होते, तो टॉप पर होते अश्विन.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच में रविचन्द्रन अश्विन ने अपने नाम कई रिकॉर्ड्स जोड़ लिए हैं. अश्विन ने जैसे ही एलेक्स कैरी का विकेट चटकाया, ये रिकॉर्ड्स उनके खाते में आ गए. एक-एक कर आपको सबके बारे में बताते हैं.
# 450 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीयअश्विन सिर्फ दूसरे भारतीय बोलर हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लिए हैं. उनसे पहले ये काम सिर्फ अनिल कुंबले ने किया था. कुंबले के नाम 619 विकेट्स हैं. यानी अश्विन को अगर कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ना है, तो उन्हें अभी 168 विकेट और लेने होंगे.
# 450 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज़ बोलरवर्ल्ड क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक्स में भी अश्विन का नाम जुड़ गया है. वो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 450 विकेट तक पहुंचने वाले दूसरे सबसे तेज़ बोलर बन गए हैं. अश्विन से तेज़ सिर्फ मुथैया मुरलीधरन थे. मुरली ने सिर्फ 80 टेस्ट में 450 विकेट चटका दिए थे. अश्विन को ये करने में 89 मैच लगे हैं. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के अनिल कुंबले हैं. कुंबले ने 93 मैच में ये कर दिखाया था.
# दूसरे सबसे तेज़ बोलरएक और लिहाज़ से देखें तो अश्विन ने मुरली, शेन वार्न समेत दुनिया के सभी स्पिनर्स को पीछे छोड़ दिया है. 450 विकेट्स लेने के लिए अश्विन ने 23635 बोल्स डाली हैं. उनसे तेज़ 450 विकेट सिर्फ ग्लेन मैकग्रा ने लिए हैं. मैकग्रा ने 23474 बोल्स में ही 450 विकेट ले लिए थे. हालांकि मैकग्रा को इस आंकड़े तक पहुंचने में 100 टेस्ट लगे थे.
# 450 विकेट्स और सबसे ज्यादा शतकये रिकॉर्ड भी अश्विन अन्ना के नाम ही है. अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में पांच शतक जड़े हैं. 450 विकेट्स लेने वाले बोलर्स में सिर्फ कुंबले और स्टुअर्ट ब्रॉड के पास शतक हैं. और किसी भी बोलर ने ये कारनामा नहीं किया है. ये दर्शाता है कि अश्विन की बैटिंग भारत के लिए कितनी जरूरी है.
# जडेजा ने दिखाया स्टीव स्मिथ को 'प्यार'अश्विन के पार्टनर जड्डू ने भी एक रिकॉर्ड बना लिया. वो दुनिया के इकलौते ऐसे बोलर हैं, जिन्होंने स्टीव स्मिथ को टेस्ट क्रिकेट में तीन बार बोल्ड किया हो.
# मैच में क्या हो रहा?अब मैच में क्या हो रहा है, ये जान लीजिए. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया. भारत ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. मोहम्मद सिराज ने अपनी पहली ही बोल पर उस्मान ख़्वाजा को चलता किया. डेविड वार्नर को अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया.
फिर लाबुशेन-स्मिथ ने एक पार्टनरशिप जरूर बनाई, पर जड्डू ने शानदार वापसी की और पांच विकेट चटका दिए. अश्विन के खाते में भी तीन विकेट आए. ऑस्ट्रेलिया की पारी 177 रन पर खत्म हुई. जवाब में भारत ने केएल राहुल का विकेट खोकर 77 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा ने शानदार बैटिंग की है और पचासा जड़ा है.
वीडियो: नागपुर की पिच पर ऑस्ट्रेलिया रो रहा, पर पाकिस्तानी क्यों कूद रहे?

.webp?width=60)

