The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rashid Khan would repent for this mistake NZ beats Afghanistan in T20 WC Opener

क्या राशि‍द खान ने ब्लंडर कर दिया? कीवियों ने बिगाड़ा अफगानिस्तान का खेल!

न्यूजीलैंड ने T20 वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया. इस दौरान Rashid Khan की ये गलती टूर्नामेंट में आगे बढ़ने में उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

Advertisement
pic
8 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 8 फ़रवरी 2026, 04:52 PM IST)
Rashid Khan, T20 World Cup, NZ vs Afg
न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पहले मैच में 5 विकेट से हराया. (फोटो-PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

चेन्नई में मैच. मतलब स्पिनर्स के लिए जन्नत. अफगानिस्तान को इससे बेहतर मैदान क्या ही मिलता. सामने न्यूजीलैंड, जिसे पिछली बार 2024 वर्ल्ड कप में धूल चटा दी थी. अफगानिस्तान के कप्तान राश‍िद खान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी. बैटर्स ने बोर्ड पर 182 रन भी लगा दिए. रिकॉर्ड्स के मुताबिक, अफगानिस्तान 180 से ज्यादा बनाकर कभी नहीं हारा. वहीं, न्यूजीलैंड ने भी T20 वर्ल्ड कप में कभी 170 से ज्यादा चेज नहीं किया. माने आंकड़े भी यही बता रहे थे कि कीवियों पर अफगानियों का पलड़ा भारी था. लेकिन, रिजल्ट रहा उसके उलट. कीवियों ने 13 गेंद रहते 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.  

कीवियों ने तोड़े कई रिकॉर्ड्स

क्रिकेट में रिकॉर्ड्स टूटने के लिए ही बनते हैं. चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही हुआ. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और पावरप्ले में कुछ खास नहीं खेला तो लगा कि टीम 150 के भीतर ही रन जोड़ पाएगी. लेकिन, गुलबदीन नईब भी ठान कर आए थे. जो काम ओपनर्स नहीं कर सके. वो काम अब वो करके दिखाएंगे. उन्होंने महज 36 गेंदों में 64 रन बनाए. 150 तक पहुंचने वाली अफगा‍नी टीम 182 तक पहुंच गई. अब बारी थी अपने स्ट्रेंथ पर भरोसा जताने की. माने अफगानी गेंदबाजों की, जो कई बार हारा हुआ मैच पलट कर दिखा देते हैं.

शुरुआत भी वैसी ही रही. मुजीब ने दूसरे ही ओवर में लगातार दो गेंदों पर इन फॉर्म फिन एलन और रचिन रवीेंद्र को पवेलियन भेज दिया. उनकी हैट्रिक भी लगभग पूरी हो ही जाती. लेकिन, T20I में शॉर्ट लेग नहीं होता. इसलिए ग्लेन फिलिप्स बच गए.

ये भी पढ़ें : 'बाबर कहां से सुपर स्टार हैं?', पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ही दे दी टीम से निकालने की सलाह

इसके बाद फिलिप्स ने ओपनर टिम साइफर्ट के साथ महज 46 गेंदों में 74 रन जोड़ दिए. फिलिप्स को कप्तान राश‍िद ने फंसा लिया. साइफर्ट के ख‍िलाफ भी कॉट एंड बोल्ड का मौका बना लिया. लेकिन, वो गेंद को होल्ड नहीं कर सके.

साइफर्ट ने इस मौके को भुनाया और नबी के ख‍िलाफ तेजतर्रार रन जोड़ दिए. हालांकि, वो आउट भी उन्हीें के गेंद पर हुए. लेकिन, तब तक काम हो चुका था. कीवी बैटर्स जैसे-जैसे टारगेट के करीब पहुंचे. उन्होंने हाथ खोलना शुरू कर दिया. 5 विकेट पर न्यूजीलैंड 183 तक इतनी आसानी से पहुंच गया, जितनी किसी को शुरुआत में उम्मीद नहीं थी. 13 गेंद रहते उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया. इसी के साथ दो अंक भी ले लिए, जाे इस मुश्किल ग्रुप में काफी अहम होने वाले हैं.

नूर को नहीं ख‍िलाना पड़ा भारी

मैच के रिजल्ट को देखकर तो अब यही लगता है कि कप्तान राश‍िद से एक बड़ी गलती हो गई. उन्होंने इस मुकाबले में नूर को नहीं ख‍िलाया. जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए IPL में नूर का इस पिच पर रिकॉर्ड बहुत शानदार है. साथ ही कीवी लाइनअप को देखते हुए भी यही लगता है कि ये बहुत बड़ा ब्लंडर था. न्यूजीलैंड की टीम के टॉप ऑर्डर में 4 लेफ्टी थे. ऐसे में अगर नूर होते, तो कीवियों के लिए टारगेट तक पहुंचना इतना आसान नहीं होता. इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका भी शामिल है. ऐसे में अफगानिस्तान की ये गलती उन्हें आगे भारी न पड़ जाए. 

वीडियो: T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया के ये तीन दिग्गज खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे

Advertisement

Advertisement

()