The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rashid Khan urges UN investigation into alleged Pakistan strike on Kabul hospital that leaves 400 dead

'रमजान में ये किया, इन्हें सजा दो', पाकिस्तान के खिलाफ अफगान क्रिकेट टीम ने किससे की ये अपील?

राशिद खान के अलावा क्रिकेटर मोहम्मद नबी और टीम के कई प्लेयर्स ने पाकिस्तान के हमलों पर गहरा दुख जताया है. अफगानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में लगभग 400 लोग मारे गए और 250 घायल हुए.

Advertisement
pic
17 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:13 PM IST)
Rashid Khan urges UN investigation into alleged Pakistan strike on Kabul hospital that leaves 400 dead
हमले की निंदा करते हुए अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने X पर पोस्ट किया. (फोटो- PTI/AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने काबुल में पाकिस्तान के हमले की कड़ी निंदा की है. राशिद के अलावा क्रिकेटर मोहम्मद नबी और टीम के कई प्लेयर्स ने इन हमलों पर गहरा दुख जताया है. राशिद खान ने संयुक्त राष्ट्र (UN) और अन्य मानवाधिकार एजेंसियों से इस हमले की जांच (Rashid Khan urges UN investigation) करने और दोषियों को जवाबदेह ठहराने की अपील की है.  

16 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे पाकिस्तान की तरफ से काबुल में एक एयरस्ट्राइक हुई. जिसमें ओमार एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल पर हमला हुआ. इस हॉस्पिटल में ड्रग एडिक्शन (नशे की लत) से मुक्ति के लिए 2000 बेड वाला बड़ा सेंटर था. अफगानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में लगभग 400 लोग मारे गए और 250 घायल हुए.

हमले की निंदा करते हुए अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर राशिद खान ने X पर लिखा,

“काबुल में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से सिविलियन मौतों की खबर से मैं बहुत दुखी हूं. घरों, स्कूलों या अस्पतालों को निशाना बनाना, चाहे जानबूझकर हो या गलती से, युद्ध अपराध है. रमजान में इंसानी जानों की इतनी बेपरवाही देखकर दिल टूट जाता है. ये नफरत और बंटवारे को और बढ़ाएगा. मैं संयुक्त राष्ट्र और ह्यूमन राइट्स एजेंसियों से अपील करता हूं कि इस अत्याचार की पूरी जांच करें और दोषियों को सजा दिलाएं. मैं अपने अफगान लोगों के साथ खड़ा हूं. हम दुख में एकजुट हैं, हम ठीक होंगे और फिर उठ खड़े होंगे. इंशाअल्लाह!”

x
राशिद खान का X पोस्ट.

अफगानिस्तान सरकार ने पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर आम नागरिकों के इलाके और अस्पताल को निशाना बनाया. अफगानिस्तान के डिप्टी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत ने सोशल X पर एक जलकर खाक हो चुके हाथ की तस्वीर शेयर की और लिखा कि ये अस्पताल अब 'सपनों का कत्लखाना' बन गया है.

अन्य अफगान क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया भी सामने आई. मोहम्मद नबी ने X पर लिखा,

"आज रात काबुल में एक अस्पताल में उम्मीद जला दी गई. नशे से मुक्ति की तलाश में आए युवाओं की पाकिस्तानी मिलिट्री ने बम से हत्या कर दी. उनकी मातायें गेट पर बेटों के नाम पुकार रही थीं. रमजान की 28वीं रात उनकी जिंदगी खत्म हो गई."

X
नबी का पोस्ट.

वहीं टीम के T20 कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा कि उन्होंने काबुल में जोरदार धमाका सुना, फिर अस्पताल से आग की लपटें उठती देखीं. नूर अहमद और नवीन-उल-हक ने भी हमले पर दुख जताया.

पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज किया

उधर, पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं. पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने कहा कि ये हमले "पूरी तरह से सैन्य ठिकानों और आतंकवादियों को मदद देने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर" को निशाना बनाकर किए गए थे, जिनमें अफगान तालिबान और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले साजो-सामान के गोदाम और गोला-बारूद के ठिकाने शामिल थे.

मंत्रालय ने आगे कहा कि ये ऑपरेशन बहुत सावधानी से किया गया था ताकि ये पक्का हो सके कि कोई भी आम नागरिक या संपत्ति को नुकसान ना पहुंचे.

वीडियो: राशिद खान, जॉश बटलर, शुभमन गिल... कितनी मजबूत है गुजरात टाइटंस की टीम?

Advertisement

Advertisement

()