राशिद खान बांग्लादेश पर किस बात का गुस्सा निकाल रहे, आखिर ये पता चल गया है
मैच के बाद राशिद ने किसी की तारीफ भी की.
Advertisement

राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी 20 में चार विकेट लिए.
Quick AI Highlights
Click here to view more
देहरादून में एक टी20 सीरीज चल रही है. बांग्लादेश वर्सेज अफगानिस्तान. पर बांग्लादेश को नहीं पता होगा कि यहां उसका इतना बुरा हाल होने वाला है. या हो सकता है उसे पहले से पता भी हो कि उसका इतना ही बुरा हाल होने वाला है. क्योंकि उसे ये पता रहा होगा कि सामने वाली टीम में राशिद खान है. मतलब आप अफगानिस्तान को तभी हरा सकते हैं जब आप राशिद खान को हरा दें. वरना आपकी हार तय है. अफगानिस्तान ने बांग्लादेश से टी20 सीरीज और अपनी पहली टी20 सीरीज जीतकर ये बात साबित कर दी है. और इसके हीरो राशिद खान ही रहे हैं.
राशिद ने अकेले ही दोनों मैच पलटे हैं. पहले टी20 के बाद 5 जून की रात हुए दूसरे टी20 में भी राशिद ने बांग्लादेश को बुरी तरह पटका. 4 विकेट निकाले. ऐसा लग रहा है जैसे राशिद किसी बात का गुस्सा निकाल रहे हैं बांग्लादेश पर. अब ये बात सही भी लगने लगी है. राशिद ने खुद बताया कि आजकल उनका मूड कुछ ठीक नहीं है. वजह है उनकी घर से जुदाई. वो खेल में इतना बिजी रहे कि पिछले साल आईपीएल के बाद से वो घर नहीं जा पाए हैं. साल भर से ज्यादा हो गया उन्हें अपने घर वालों को देखे. इस सीरीज के बाद ही वो अपने घर वालों के पास जाएंगे. अब आदमी घर जाएगा तो मैच जीतकर ही जाना चाहेगा और गुस्सा छोड़कर. तो बंदे ने सारा गुस्सा बांग्लादेश पर निकाल दिया है. राशिद ने मैच के बाद देहरादून के क्राउड को भी थैंक्स बोला. उनकी तारीफ की उनके सपोर्ट के लिए.

राशिद ने 4 विकेट लिए.
मैच की बात करें तो पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने सिर्फ 134 रन ही बनाए. उसके ओपनर तमीम इकबाल ने इस मैच में रन तो बनाए मगर उन्हें शायद ये किसी ने नहीं बताया था कि मैच 20 ओवर का है. वो 50 ओवर के मूड में दिख रहे थे कि जो झेला है वो बाद के ओवरों में कवर कर लेंगे. तभी तो वो 48 गेंदों पर 43 रन ही बना सके. उनके अलावा टीम का हाल तू चल मैं आया वाला ही रहा. मुष्फिकुर ने 22 तो अंत में अबू हैदर ने जरूर 21 रन बनाकर टीम को 130 का आंकड़ा पार करवाया. ये हाल इसलिए हुआ क्योंकि राशिद खान अपने रंग में थे. बंदे ने पहले 2 ओवर में 9 रन देकर एक भी विकेट नहीं लिया था पर बाद के दो ओवरों में 3 रन देकर 4 विकेट निकाल लिए. और ये चार विकेट भी तमीम, शाकिब, सौम्य और मोसदेक हुसैन के थे.

बांग्लादेश का स्कोर कार्ड.
जवाब में उतरी अफगानिस्तान ने 135 रन 18.5 ओवरों में बना डाले. 6 विकेट से मैच जीत लिया. उसकी शुरुआत जरूर धीमी रही मगर आखिर में आए मोहम्मद नबी ने सारा हिसाब-किताब बराबर कर दिया. 15 बॉलों पर 31 रन बना डाले. सबसे ज्यादा 49 रन समीउल्लाह ने बनाए.

अफ्गानिस्तान का स्कोरकार्ड.
मतलब सीधा हिसाब यही है कि अफगानिस्तान से अगर मैच जीतना है तो राशिद का तोड़ ढूंढना होगा. तोड़ न हो तो उसको ओवर में जान बचा के चलो. न बचा पाए तो गया मैच. अब बांग्लादेश के पास फिलहाल इज्जत बचाने के लिए एक मैच जरूर बचा है. देखते हैं उसमें क्या होता है. मगर अफगानिस्तान ने जिस तरह से टी20 में आगाज किया है. वो सभी टीमों को बेचैन करने वाला है.
ये भी पढ़ें -
गेंदबाज़ की बाउंसर उठी और सीधे बल्लेबाज़ की नाक पर जा लगी ठक्क!
मराठी में कही गई एक लाइन पर अजिंक्य रहाणे ने मार दिए 188 रन
सुनील जोशी, जिसने उस दिन साउथ अफ्रीका में खौफ भर दिया था
राशिद खान ने अब बता दिया है कि वो क्यों अपने राष्ट्रपति से ज्यादा पॉपुलर हो गए हैं!