The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ramiz Raja reveals his talk with Babar Azam before clash with India

बीजेपी के प्रभाव में आकर पाकिस्तान क्रिकेट को किनारे कर रही है BCCI?

रमीज़ राजा ने फिर लगाए BCCI पर आरोप.

Advertisement
pic
11 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 11 जनवरी 2023, 06:12 PM IST)
Ramiz Raja Babar Azam talked about India
बाबर आज़म (फोटो - Getty Images)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रमीज़ राजा (Ramiz Raja). पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ. रमीज़ अपने पद से हटाए जाने के बाद से लगातार इंडिया पर बयानबाज़ी कर रहे हैं. अब उन्होंने गवर्नमेन्ट कॉलेज यूनिवर्सिटी, लाहौर में बात करते हुए इंडिया पर निशाना साधा है. साथ ही पाकिस्तान क्रिकेट के वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर होने पर भी बात की है.

इवेंट में रमीज़ बोले,

‘दुर्भाग्य से, इंडिया के साथ जो हो रहा है वो ये है कि वहां पर भाजपा की मानसिकता है. PJL (पाकिस्तान जूनियर लीग) या पाकिस्तान विमिंस लीग के रूप में जो प्रॉपर्टी मैंने अनाउंस की है, वो इसलिए ताकि हमारे पास खुद का पैसा कमाने का जरिया हो, जो कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को फंड करेगा. और जो हमें ICC की फंडिंग से थोड़ा दूर रखेगा, जो कि इस समय बहुत जरूरी है.

हमारी आजादी से समझौता किया जाता है, क्योंकि ICC को ज्यादातर संसाधन इंडिया से मिलते है. अगर इंडिया की मानसिकता पाकिस्तान को हाशिये पर डालने की है तो हम न इधर के रहेंगे न उधर के.’

वित्तीय स्वतंत्रता का आगे ज़िक्र करते हुए रमीज़ ने बताया कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से ICC में लीडरशिप रोल लेने के लिए कहा है. जिससे ICC पैसे के दबाब में नहीं झुकेगा. रमीज़ ने कहा,

‘इस पर मैंने अपना स्टैंड साफ कर दिया था. अगर ACC ने हमें एशियन टूर्नामेंट होस्ट करने के लिए चुना है. और फिर एक दिन इंडिया बोले कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे और एशिया कप को यहां से (पाकिस्तान से) कहीं और खिलाया जाएगा. तब मैंने कहा कि हमारे पास भी ऑप्शन्स है.’

इसके साथ रमीज़ राजा ने इंडिया को लेकर बाबर आज़म से हुई बातचीत के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पास इंडिया से हारने का ऑप्शन ही नहीं है. वो बोले,

 ‘हमें भारत को हराना है क्योंकि तभी हम बातचीत करने की मजबूत स्थिति में हो सकते है. और तभी उनकी साइड (उनकी बात) को मारा जा सकता है.'

अंत में अपनी कुर्सी जाने का ज़िक्र करते हुए रमीज़ बोले कि पाकिस्तान में एक प्रोसेस से चीज़ें नहीं होती है. जब तक प्रोसेस सही नहीं होगा, तब तक कुछ नहीं बदलेगा. उन्होंने कहा,

‘संविधान की धज्जियां उड़ाकर पीछे के दरवाजे से आना और क्रिकेट बोर्ड पर किसी को थोपना. मुझे लगता है कि यह सभी के साथ अन्याय है. सबकुछ दिशाहीन हो जाता है. क्या सही है और क्या गलत. ये सब सोशल मीडिया रिपोर्ट्स में खो जाता है. और मुझे लगता है इसको बदलने की बहुत जरूरत है.’ 

बताते चलें, रमीज़ राजा जब PCB चीफ थे, तब से इंडिया के खिलाफ़ बयान दे रहे हैं.

वीडियो: IND vs SL 1st ODI में विराट कोहली का शतक देख क्या बोले ब्रायन लारा?

Advertisement

Advertisement

()