The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PCB ex-chief Ramiz Raja explains what happened on the day when he was sacked

मुझे मेरा सामान तक नहीं लेने दिया... PCB से निकाले जाने पर बोले रमीज राजा

एक बंदे को लाने के लिए सब बदल दिया.

Advertisement
pic
27 दिसंबर 2022 (अपडेटेड: 27 दिसंबर 2022, 12:55 PM IST)
Ramiz Raja talks about PCB new chief Najam Sethi
रमीज़ राजा (फोटो - सोशल)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB). हाल में यहां काफी बदलाव हुए. रमीज़ राजा को बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया. उनकी जगह नज़म सेठी को बिठाया गया. साथ में शाहिद अफरीदी को अस्थायी चीफ सेलेक्टर भी बना दिया गया. इन सबके बीच अब रमीज़ राजा ने खुद की पोजिशन जाने पर बात की है. उन्होंने बताया है कि जिस दिन उनको हटाया गया, उस दिन क्या क्या हुआ था.

अपने सोशल मीडिया के जरिए इस घटना पर बात करते हुए रमीज़ राजा ने नज़म सेठी पर निशाना साधा. साथ ही अपने साथ हुए व्यवहार पर बात करते हुए कहा,

‘ऐसे इन्होंने हमला किया बोर्ड में आकर. मेरा सामान भी नहीं लेने दिया इन लोगों ने. सुबह नौ बजे, 17 बंदे क्रिकेट बोर्ड में दनदनाते फिर रहे थे. जैसे कोई FIA (फैडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी ऑफ पाकिस्तान) का छापा पड़ गया हो.’

अपने यूट्यूब चैनल पर जनता के सवालों का जवाब देते हुए रमीज़ राजा ने आगे कहा,

‘वो क्रिकेट में बिल्कुल इच्छुक नहीं है. क्रिकेट बोर्ड उनको पावरफुल पोजिशन दे देगा. और वो बस यही चाहते है कि लोग उनके लिए झुकते रहें.’

रमीज़ राजा ने आगे कहा,

‘एक इंसान को लाने के लिए आपने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का पूरा संविधान बदल दिया. मैंने दुनिया में ऐसा कभी नहीं देखा कि नज़म सेठी को एडजस्ट करने के लिए आपको संविधान बदलना पड़ा हो. सीजन के बीच में, जब टीम्स पाकिस्तान में खेलने आ रही हैं तब आपने यह किया है और फिर आपने चीफ सेलेक्टर को बदल दिया. बात ये है कि मोहम्मद वसीम चाहे अच्छा काम कर रहे हों या नहीं, वो एक पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हैं. और आपको उन्हें सम्मान के साथ विदा करना चाहिए था.’

माना जा रहा है कि रमीज़ राजा को पाकिस्तान-इंग्लैंड सीरीज़ में 3-0 से मिली हार के कारण अध्यक्ष के पद से हटाया गया है. और नज़म सेठी को पाकिस्तान सरकार द्वारा इस पद पर बैठाया गया है. नज़म सेठी के साथ सरकार ने 14 मेम्बर वाली कमिटी का भी गठन किया है, जो अगले चार महीने तक गेम को चलाएगी.

वीडियो: बाबर आज़म ने बनाए 2022 में सबसे ज़्यादा रन, भारतीय बल्लेबाज़ों में कौन दे रहा है टक्कर?

Advertisement

Advertisement

()