The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rahul Dravid, Anil Kumble Ends unveiled officially at Chinnaswamy

चिन्नास्वामी अब होगा 'द्रविड़ एंड' और 'कुंबले एंड' के नाम से फेमस

चिन्नास्वामी में राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और शांता रंगास्वामी के नाम पर स्टैंड को अनवील किया गया. शांता रंगास्वामी महिला क्रिकेट की स्टार हैं.

Advertisement
pic
5 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:31 PM IST)
Rahul Dravid, Anil Kumble Ends unveiled officially at Chinnaswamy
द्रविड़ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 हजार 177 रन हैं. अनिल कुंबले ने टेस्ट क्रिकेट में 956 विकेट लिए हैं. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

IPL 2026 में RCB और CSK के खिलाफ मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दो नए एंड्स का उद्घाटन किया गया. कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने इंडिया क्रिकेट के दो महान लिजेंड्स को यादगार सम्मान दिया. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के नॉर्थर्न एंड को राहुल द्रविड़ एंड और पवेलियन एंड को अनिल कुंबले एंड नाम दिया गया है.

राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले दोनों कर्नाटक के हीरे हैं. उन्होंने कर्नाटक क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी लंबे समय तक खेले. द्रविड़ को 'द वॉल' कहा जाता है. वो ऐसे बैटर थे, जो घंटों क्रीज पर टिके रहते थे. वो टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं. कप्तान के रूप में भी उन्होंने टीम को मजबूत बनाया. इसे बाद वो भारतीय टीम के कोच भी रहे और 2024 T20 वर्ल्ड कप भी जितवाया.

द्रविड़ के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 हजार 177 रन हैं. वहीं, अनिल कुंबले भारत के सबसे सफल स्पिन बॉलर्स में से एक हैं. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 956 विकेट लिए, जो किसी भारतीय गेंदबाज का रिकॉर्ड है. एक बार उन्होंने एक पारी में 10 विकेट भी लिए थे. कुंबले ने कर्नाटक और भारत दोनों के लिए कप्तानी की और हमेशा टीम के लिए परफॉर्म किया.

समारोह में KSCA के पदाधिकारी भी मौजूद थे. पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और KSCA अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने इस कार्यक्रम को लीड किया. इस दौरान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और शांता रंगास्वामी के नाम पर स्टैंड को अनवील किया गया. शांता रंगास्वामी महिला क्रिकेट की स्टार हैं.

अनिल कुंबले ने कहा कि यह उनके लिए बहुत भावुक पल है. कुंबले ने कहा,

“यहां सब कुछ शुरू हुआ था.”

राहुल द्रविड़ ने भी इस मौके को खास बताया. उन्होंने कहा कि कुंबले और रंगास्वामी जैसे महान खिलाड़ियों के साथ ये सम्मान पाना उनके लिए गर्व की बात है.

वीडियो: IPL की सबसे बड़ी डील, 16,660 करोड़ में खरीदी गई RCB, कौन है नया मालिक?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()