The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Rachin Ravindra makes blunder in Semifinal then himself corrects it

सेमीफाइनल में रचिन ने किया ब्लंडर, फिर पूरा मैच पलट दिया!

साउथ अफ्रीका के खि‍लाफ T20 World Cup 2026 के पहले सेमीफाइनल में Rachin Ravindra ने फील्डिंग के दौरान बड़ी गलती कर दी. हालांकि, अपने पहले ही ओवर में उन्होंने अपनी इस गलती को सुधार दिया और टीम को बड़े नुकसान से बचा लिया.

Advertisement
NZ vs SA, T20 World Cup 2026
साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ रचिन रविंद्र ने फील्डिंग के दौरान बड़ी गलती कर दी थी. (फोटो-AFP)
pic
सुकांत सौरभ
4 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 10:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल खेला जा रहा है. ईडन गार्डेंन्स में चल रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही. न्यूजीलैंड के स्पिनर कोलिन मैकॉन्ची (Colin McConchie) ने दूसरे ओवर में ही ओपनर क्विंटन डिकॉक (Quinton DeKock) और रेयान रिकल्टन (Ryan Rickleton) को पवेलियन की राह दिखा दी. इसके बाद, साउथ अफ्रीकी टीम बैकफुट पर आ गई थी. लेकिन, चौथे ही ओवर में कीवी ऑलराउंडर रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) ने बड़ी गलती कर दी. उन्होंने साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मारक्रम (Aiden Markram) का आसान कैच टपका दिया.  

रचिन से हुई बड़ी गलती

दरअसल, टॉस जीतकर कीवियों ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. उन्हें शुरुआत भी अच्छी मिल गई. कप्तान सैंटनर ने दूसरे ही ओवर में लेफ्ट हैंडर्स को फंसाने के लिए कॉलिन मैकॉन्ची को गेंद थमाई. उन्होंने अपना काम भी कर दिया. लगातार दो गेंदों पर उन्होंने पहले क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकल्टन का विकेट झटककर साउथ अफ्रीका काे बैकफुट पर भेज दिया. इसके बाद, कीवियों के पास प्रोटियाज को तीसरा झटका देने का भी मौका मिल गया. चौथे ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन अपना पहला ओवर लेकर आए. उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद पर ही साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम को फंसा लिया. लेकिन, शॉर्ट पर खड़े रचिन रविंद्र ने आसान कैच टपका दिया. तब मार्करम महज 3 रन बनाकर खेल रहे थे.

ये भी पढ़ें : बाबर आजम-सैम अयूब पर गिरी गाज, सलमान आगा पर PCB मेहरबान

खुद ही सुधार ली गलती

इसका खामियाजा न्यूजीलैंड को अगले ही ओवर में चुकाना पड़ा. जिम्मी नीशम के ओवर में मार्करम ने ब्रेविस के साथ मिलकर 22 रन बटोर लिए. इस दौरान मार्करम ने एक छक्का और ब्रेविस ने दो चौके लगाए. हालांकि, रचिन ने इस गलती को तुरंत सुधार लिया. 8वें ओवर में वो खुद बॉलिंग करने आए. इस दौरान उन्होंने मार्करम को फंसा लिया. मार्करम ने लॉन्ग ऑन पर खड़े डेरिल मिचेल को कैच थमा दी. रचिन ने इसके बाद अपने अगले ओवर में भी शानदार बॉलिंग की. इस बार उन्होंने डेविड मिलर काे दो बार फंसाया. पहली बार डीप मिडविकेट पर ग्लेन फिलिप्स ने कैच टपका दिया. लेकिन, दूसरी बार लॉन्ग ऑफ पर डेरिल मिचेल ने कोई गलती नहीं की. रचिन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट चटकाए. 

मार्करम और मिलर ने ही जिताया था पिछला मैच 

हालांकि‍, ये दोनों ही विकेट मैच में टर्निंग पॉइंट रहे. इसके बाद, अंत में मार्को येन्सन ने पचासा जड़कर 169 तक स्कोर को पहुंचाया. लेकिन, बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर ये स्कोर चेज में इतना मुश्किल नहीं होने वाला है. साथ ही पिछली बार जब ग्रुप स्टेज में साउथ अफ्रीकी टीम ने न्यूजीलैंड को हराया था तब मार्करम ने ही सबसे ज्यादा रन बनाए थे. उस मुकाबले में एडेन मार्करम ने सबसे ज़्यादा 44 गेंदों में 86 रन बनाए थे. साथ ही डेविड मिलर ने 17 गेंदों में 24 रन बनाकर मैच को फ‍िनिश किया था. लेकिन, दोनों ही बैटर को इस बार रचिन ने फंसा लिया.

वीडियो: T20 World Cup: क्या भारत से हार के बाद टूर्नामेंट से होगी पाकिस्तान की विदाई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()