The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Babar, Ayub dropped from ODI side Farhan called-up for Bangladesh series

बाबर आजम-सैम अयूब पर गिरी गाज, सलमान आगा पर PCB मेहरबान

बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए PCB ने 15 खिलाड़ियों की टीम घोषित की है. इस टीम में साहिबजादा फरहान को मौका दिया गया है.

Advertisement
pic
4 मार्च 2026 (अपडेटेड: 4 मार्च 2026, 08:10 PM IST)
Babar, Ayub dropped from ODI side Farhan called-up for Bangladesh series
बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 मार्च, दूसरा 13 मार्च और तीसरा 15 मार्च को खेला जाएगा. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 World Cup 2026 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की टीम सुपर 8 से बाहर हो चुकी है. टीम की इस परफॉर्मेंस का असर अब वनडे स्क्वॉड में दिखा है. बांग्लादेश सीरीज के लिए पाकिस्तानी टीम में बड़े बदलाव किए गए हैं. बाबर आजम और सैम अयूब को ड्रॉप कर दिया गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों की नई टीम घोषित की है, जिसमें साहिबजादा फरहान को मौका दिया गया है.

पाकिस्तान टीम के स्क्वॉड में छह ऐसे खिलाड़ी शामिल किए गए हैं जिन्होंने अभी तक वनडे भी नहीं खेला है. माने ये प्लेयर्स अनकैप्ड हैं. PCB ने बाबर आजम और सैम अयूब को बाहर कर दिया है. बाबर की हालिया परफॉर्मेंस पर काफी सवाल उठे थे. बाबर आजम की साल 2025 में बैटिंग परफॉर्मेंस काफी औसत रही थी. श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने 30 महीने बाद शतक लगाया था.

हालांकि, सैम अयूब वनडे में अच्छा खेल रहे थे. उन्होंने सिर्फ 13 मैचों में तीन शतक और दो अर्धशतक लगाए थे. पिछले साल ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में पाकिस्तान की जीत में उनकी बड़ी भूमिका थी. फिर भी उन्हें बाहर किया गया, जो काफी हैरान करने वाला फैसला है.

वहीं, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज को भी टीम से बाहर कर दिया गया है.

T20 वर्ल्ड कप में 6 मैच में 383 रन बनाने वाले ओपनर साहिबजादा फरहान को टीम में लिया गया है. वो T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि, वनडे में उनका कोई अनुभव नहीं है और घरेलू 50 ओवर मैच भी उन्होंने अक्टूबर 2024 के बाद नहीं खेला है.

बाकी अनकैप्ड प्लेयर्स में अब्दुल समद (बैटर), शमायल हुसैन (21 साल के ओपनर), माज सदाकत (ऑलराउंडर), गाजी घोरी (बैटर) और साद मसूद के नाम शामिल हैं.

शाहीन शाह अफरीदी टीम के कप्तान बने हुए हैं. उन्हें पिछले साल ही टीम की जिम्मेदारी दी गई थी. मोहम्मद रिजवान विकेटकीपर के तौर पर टीम में हैं. T20 टीम के कप्तान सलमान अली आगा भी टीम में बने हुए हैं. टीम में पेसर्स की लिस्ट में शाहीन, हारिस रऊफ और मोहम्मद वसीम जैसे नाम हैं. स्पिनर्स में अबरार अहमद और फैसल अकरम (जो 2024 में वनडे डेब्यू कर चुके) शामिल हैं.

बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच 11 मार्च, दूसरा 13 मार्च और तीसरा 15 मार्च को खेला जाएगा.

पूरा स्क्वॉड:

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलात, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, गाजी घोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा, शमायल हुसैन.

वीडियो: बाबर आजम के बैटिंग पर किसने सवाल उठाए?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()