क्विंटन डी कॉक ने माफी मांग ली है. अपने कप्तान से, साथी खिलाड़ियों से और साउथअफ्रीकी फै़न्स से. साथ ही वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच न खेलने पर अपनी पूरी बात भीरखी है. क्विंटन डी कॉक ने ये भी बता दिया है कि वह अगले मैच में खेलते हुए नजरआएंगे या नहीं. दरअसल, साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि सभीखिलाड़ी ब्लैक लाइव्स मैटर के समर्थन में घुटने टेकेंगे. और क्विंटन डी कॉक को येबात नागवार गुजरी. उन्हें लगा कि उनका हक़ छीना जा रहा है. और बगैर पूछे उनसेजबरदस्ती ये काम करवाया जा रहा है. और इसी वजह से क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock)वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच खेलने नहीं उतरे. डी कॉक के इस फैसले के बाद खूब हंगामाहुआ. माना ये भी जाने लगा कि क्विंटन डी कॉक अब दोबारा साउथ अफ्रीका के लिए नहींखेल पाएंगे. लेकिन बोर्ड और डी कॉक के बीच बातचीत हुई. आपसी सहमति बनी. इसके बादक्विंटन डी कॉक ने बयान जारी करते हुए अपना पक्ष रखा. और मैदान पर लौटने का ऐलानकिया. अपने बयान में क्विंटन डी कॉक ने कहा, 'मैं कभी इसे 'क्विंटन इशू' नहीं बनानाचाहता था. मैं जानता हूं कि नस्लवाद के खिलाफ खड़ा होना कितना अहम है. और मैं ये भीजानता हूं कि बतौर खिलाड़ी हमारी ये ज़िम्मेदारी है. अगर मेरे घुटने टेकने से दूसरेलोग शिक्षित हो रहे हैं और किसी की जिंदगी बेहतर हो रही है. तो इसे करने में मुझेख़ुशी होगी.Quinton de Kock statement 📝 pic.twitter.com/Vtje9yUCO6— Cricket South Africa (@OfficialCSA) October 28, 2021 डी कॉक ने आगे कहा, 'मैंनस्लवाद के खिलाफ हूं और मुझे ये समझ नहीं आया कि इसमें घुटने टेक कर साबित करनेवाली क्या बात है. मैं हर दिन जीवन के सभी क्षेत्रों से लोगों को सीखता हूं औरप्यार करता हूं.' इसके अलावा क्विंटन डी कॉक ने ये भी खुलासा किया कि वह एक मिक्स्डनस्ल वाले परिवार से संबंध रखते हैं. उनकी सौतेली बहनें कलर्ड हैं और उनकी सौतेलीमां ब्लैक साउथ अफ्रीकी हैं. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'अभी तक मैं इस बहुतमहत्वपूर्ण मुद्दे पर चुप था. लेकिन मुझे लगता है कि मुझे खुद को थोड़ा ज्यादाएक्सप्लेन करने की जरूरत है. वो लोग, जो नहीं जानते उन्हें बताना चाहूंगा कि मैं एकमिक्स्ड रेस वाले परिवार से आता हूं. मेरी सौतेली बहनें कलर्ड और मेरी सौतेली मांब्लैक हैं. मेरे लिए जन्म से ही ब्लैक लाइव्स मैटर्स करते हैं. इसलिए नहीं कि यह एकइंटरनेशनल मूवमेंट है. सभी लोगों के अधिकार और बराबरी किसी भी व्यक्ति से ज्यादामहत्वपूर्ण हैं. मैं इस समझदारी में पला-बढ़ा हूं कि हम सभी के पास अधिकार हैं औरयह महत्वपूर्ण हैं.' बता दें कि साउथ अफ्रीका ने सुपर 12 स्टेज में दो मुकाबले खेलेहैं. टीम को एक जीत और एक हार मिली है. दो अंकों के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप मेंचौथे पायदान पर है. तेम्बा बवुमा की अगुवाई वाली अफ्रीकी टीम का अगला मुकाबलाश्रीलंका से है. यह मैच 30 अक्टूबर को खेला जाएगा.