The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Punjab Kings captain Shreyas Iyer reveals his master plan ahead IPL 2026

IPL की ट्रॉफी से चूके थे श्रेयस अय्यर, पर करियर का 'सबसे मुश्किल दौर' इस चीज को बताया

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में धमाल मचाने को तैयार हैं. पिछले सीजन उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे.

Advertisement
pic
21 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 02:31 PM IST)
Shreyas Iyer injury, PBKS captain IPL 2026, Shreyas Iyer injury comeback,
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ऑस्ट्रेलिया टूर पर चोटिल हो गए थे. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) आईपीएल 2026 (IPL 2026) में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. पिछले सीजन में उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम फाइनल में पहुंची थी. आईपीएल 2025 में श्रेयस की भी परफॉर्मेंस लाजवाब रही. उन्होंने धुआंधार बैटिंग करते हुए 604 रन बनाए थे. बीते साल ट्रॉफी से एक कदम दूर रहे श्रेयस इस सीजन में किसी भी हालत में ट्रॉफी जीतना चाहते हैं. 

चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उन्हें चैलेंज पसंद है और वो अपनी टीम की कमान संभालने के लिए वापस आ गए हैं. श्रेयस 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच की सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे. अब वो इस चोट से उबरकर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. श्रेयस के मुताबिक, चोट से उबरकर पूरी तरह फिट होकर वापस आना उनके करियर के सबसे मुश्किल दौर में से एक था. उन्होंने कहा,

“चोट के बाद वापसी करना हमेशा मुश्किल होता है. इस दौरान मेरा 7 किलो वजन कम हो गया था. उस वजन को वापस पाने में मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी.”

बातचीत के दौरान उन्होंने आगे कहा,

“मुझे चैलेंज पसंद है. मुझे खुशी है कि मैं इस दौर से उबर गया हूं. मुझे गर्व है कि मैं टीम को रिप्रजेंट करने के लिए वापस आ गया हूं.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए

श्रेयस अय्यर अक्टूबर 2025 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे. इस दौरान उनकी स्प्लीन (Spleen) में चोट आई थी और इंटरनल ब्लीडिंग हुई थी. इंजरी की वजह से श्रेयस करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहे.

ये भी पढ़ें: 'रहाणे हैं KKR की सबसे कमजोर कड़ी', CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा दावा

चोट की वजह से वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल पाए. उन्होंने डोमेस्टिक टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सीजन भी मिस किया. इस बीच श्रेयस ने बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन पूरा किया. रिकवरी के बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी की. इसके बाद श्रेयस ने वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ कम बैक किया.

IPL पर फोकस

अब श्रेयस का फोकस आईपीएल पर है, जहां वह 2026 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे. बीते सीजन उनकी कप्तानी में टीम ट्रॉफी उठाने से एक कदम दूर रह गई थी. आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को हरा दिया था. लेकिन इस सीजन पंजाब की टीम एक कदम और आगे जाने का टारगेट रखेगी. आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर का लक्ष्य पिछले साल के प्रदर्शन को जारी रखना और टीम को पहला खिताब जिताना है. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()