The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Puducherry cricket body suspends three first-class players on charges of assault on Under-19 state coach

कोच को मारा, 20 टांके लगे, एसोसिएशन ने तीन फर्स्ट क्लास क्रिकेटर्स को निलंबित किया

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी ने 22 अप्रैल को एक प्रेस रिलीज जारी कर तीनों खिलाड़ियों को निलंबित करने की घोषणा की. निलंबन के दौरान तीनों प्लेयर्स अब एसोसिएशन के किसी भी कैंपस में नहीं घुस सकेंगे. वो एसोसिएशन की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे.

Advertisement
pic
22 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 07:55 PM IST)
Puducherry cricket body suspends three first-class players on charges of assault on Under-19 state coach
आरोप है कि तीनों खिलाड़ियों ने अंडर-19 टीम के कोच एस वेंकटरमन पर हमला किया था. (फोटो- CAP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पुडुचेरी क्रिकेट एसोसिएशन (CAP) ने तीन फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इन प्लेयर्स पर अंडर-19 टीम के कोच को जान से मारने का आरोप है. ये घटना पिछले साल दिसंबर में हुई थी और अब एसोसिएशन ने आधिकारिक रूप से कार्रवाई की है.

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक निलंबित किए गए तीन प्लेयर्स के नाम जे कार्तिकेयन, ए अरविंदराज और एस संतोष कुमारन हैं. ये तीनों खिलाड़ी हाल के वर्षों में पुडुचेरी की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जैसे डोमेस्टिक टूर्नामेंट्स में खेल चुके हैं. अरविंदराज ने पिछले डोमेस्टिक सीजन में भी टीम को रिप्रेजेंट किया था.

क्या हुआ था?

रिपोर्ट के मुताबिक 8 दिसंबर 2025 को पुडुचेरी के एक ट्रेनिंग सेंटर पर ये घटना हुई. आरोप है कि इन तीनों खिलाड़ियों ने अंडर-19 टीम के कोच एस वेंकटरमन पर हमला किया था. पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, हमला इतना गंभीर था कि कोच को 20 टांके लगे और उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया. दावा किया गया कि खिलाड़ी टीम सिलेक्शन में अपनी जगह न बन पाने से नाराज थे. वो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल नहीं किए गए थे, जिसके बाद उन्होंने कोच पर गुस्सा उतारा.

पुलिस ने इस मामले में FIR नंबर 100/2025 दर्ज की. तीनों खिलाड़ियों पर हत्या के प्रयास और हमले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं. सेदुरापेट पुलिस स्टेशन के SHO एस राजेश ने चार्जशीट भी दाखिल कर दी है. मामला अभी पुडुचेरी के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट-IV कोर्ट में लंबित है.

वेंकटरमन ने अपनी शिकायत में कहा,

“8 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे, मैं CAP कॉम्प्लेक्स के इंडोर नेट्स में था. तभी पुडुचेरी के सीनियर क्रिकेटर कार्तिकेयन, अरविंदराज और संतोष कुमारन वहां आए और मुझसे गाली-गलौज करने लगे. वो कहने लगे कि मेरी वजह से वो SMAT (सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी) टीम में नहीं चुने गए. अरविंदराज ने मुझे पकड़ लिया, और कार्तिकेयन ने संतोष कुमारन के हाथ से बल्ला लेकर मुझे मारने की कोशिश की. वो मुझे मारते हुए कह रहे थे कि चंद्रन ने उनसे कहा है कि अगर वो मुझे मार देंगे, तभी उन्हें टीम में मौका मिलेगा.”

वेंकटरमन ने भरथिदासन पांडिचेरी क्रिकेटर्स फोरम के सचिव जी चंद्रन पर हमले के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया था.

एसोसिएशन की सख्त कार्रवाई

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ पुडुचेरी ने 22 अप्रैल 2026 को एक प्रेस रिलीज जारी कर तीनों खिलाड़ियों को निलंबित करने की घोषणा की. निलंबन के दौरान तीनों प्लेयर्स अब एसोसिएशन के किसी भी कैंपस में नहीं घुस सकेंगे. वो एसोसिएशन की किसी भी सुविधा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे. उन्हें किसी भी नेशनल या बाहरी टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं होगी. रिपोर्ट के मुताबिक जब तक ये तीनों प्लेयर्स इन आरोपों से बरी नहीं हो जाते, ये निलंबन जारी रहेगा.

एसोसिएशन ने स्पष्ट कहा है कि खिलाड़ी चाहें तो अपने निलंबन के खिलाफ एसोसिएशन के एथिक्स ऑफिसर या ओम्बड्समैन के पास अपील कर सकते हैं.

वीडियो: BCCI ने अजित अगरकर को लेकर किया बड़ा फैसला? सूर्य कुमार यादव की चिंता बढ़ी

Advertisement

Advertisement

()