PSL 2026 बॉल टेंपरिंग: फखर जमान बैन की तैयार कर लें! जवाब भी देना होगा
बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे सख्ती से लिया है. PCB ने एक स्टेटमेंट में बताया कि ये लेवल 3 का ऑफेंस है.

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में बॉल टेंपरिंग करने के लिए पाकिस्तानी क्रिकेटर फखर जमान बुरा फंस सकते हैं. लाहौर कलंदर्स की टीम पर बॉल टेंपरिंग का आरोप लगा है. इसके लिए टीम को 5 रनों की पेनल्टी भी दी गई. और टीम मैच भी हार गई थी. बॉल टेंपरिंग को लेकर लाहौर कलंदर्स के प्लेयर फखर जमान पर अब बैन लगाए जाने की उम्मीद है.
बॉल टेंपरिंग का मामला सामने आने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इसे सख्ती से लिया है. PCB ने एक स्टेटमेंट में बताया कि ये लेवल 3 का ऑफेंस है. बता दें कि अगर कोई प्लेयर लेवल 3 का ऑफेंस करता पाया जाता है, तो उसे कम से कम एक मैच के लिए बैन किया जा सकता है. इस नियम के तहत मैक्सिमम दो मैचों का बैन लग सकता है.
ESPN की रिपोर्ट के अनुसार मैच रेफरी रौशन महानामा बॉल टेंपरिंग के इस मामले में अगले दो दिनों में सुनवाई करेंगे. सुनवाई के दौरान फखर जमान अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब देंगे. अगर मैच रेफरी ने उन्हें लेवल 3 के ब्रीच का दोषी ठहराया तो फखर पर बैन लगना तय है.
आखिरी ओवर से पहले हुई बॉल टेंपरिंगबॉल टेंपरिंग का ये मामला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच खेले गए PSL 2026 के 6वें मैच में सामने आया. मैच लाहौर में खेला जा रहा था. दूसरी पारी के 19वें ओवर के बाद कराची किंग्स को जीत के लिए 14 रन चाहिए थे. आखिरी ओवर हारिस रऊफ को कराना था.
तभी लाहौर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और फखर जमान बॉलर के रन-अप के पास इकट्ठा हो गए. तीनों खिलाड़ियों ने बारी-बारी से गेंद को हाथ में लिया. अंपायर फैसल अफरीदी ने ये सब देख लिया. उन्होंने तुरंत गेंद मांगी, और उसे देखा. स्क्वायर लेग अंपायर शर्फुद्दौला से डिस्कस करने के बाद अंपायरों ने कहा कि बॉल टेंपरिंग हुई है.
अंपायरों ने लाहौर कलंदर्स को 5 रनों की पेनल्टी दी. साथ ही पुरानी गेंद बदलकर नई गेंद दे दी गई. ऐसा नियमों के तहत किया जाता है. इसके बाद कराची को जीत के लिए सिर्फ 9 रन ही बनाने थे. और टीम ने 3 गेंद रहते 4 विकेट से मैच जीत लिया.
कराची की टीम 129 रन के टारगेट का पीछा कर रही थी. टीम ने 6 विकेट पर 131 रन बनाकर ये मैच अपने नाम कर लिया.
लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन अफरीदी अंपायरों के इस फैसले से काफी नाराज नजर आए. मैच के बाद प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा कि उन्हें पेनल्टी का सही कारण समझ नहीं आया. उन्होंने कहा,
"हम देखेंगे कि अंपायर क्या कहते हैं."
क्रिकेट के नियमों में अगर बॉल टेंपरिंग साबित होती है तो 5 रन की पेनल्टी दी जाती है. साथ ही बॉल को बदला भी जाता है. मैच में किसी खिलाड़ी पर अलग से जुर्माना या सस्पेंशन नहीं किया गया है.
बॉल टेंपरिंग से बॉलर्स को मैच के दौरान काफी मदद मिल सकती है. गेंद की एक तरफ चमकाकर और दूसरी तरफ खुरदुरा रखने से स्विंग ज्यादा होती है. इंटरनेशनल क्रिकेट में भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जैसे ऑस्ट्रेलिया का सैंडपेपर स्कैंडल. लेकिन PSL का ये मामला काफी चर्चा में है. देखना होगा कि PCB क्या कार्रवाई करता है.
वीडियो: PSL मैच के दौरान शाहीन अफरीदी बॉल टैंपरिंग करते पकडे गए, मैच भी हारे, क्या सज़ा हुई?

.webp?width=60)
