The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • PSL 2026 Daryl Mitchell pulls out twice during Usman Tariq's bowling pause, umpire intervenes

अश्विन ने सिखाया, मिचेल ने PSL में उस्मान तारिक को गुस्सा दिला दिया

उस्मान तारिक के बॉलिंग के दौरान डेरिल मिचेल दो बार आखिरी मोमेंट पर पीछे हट गए. इसके बाद अंपायरों को बीच में आना पड़ा.

Advertisement
pic
10 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 01:20 AM IST)
PSL 2026 Daryl Mitchell pulls out twice during Usman Tariq's bowling pause, umpire intervenes
पहली बार जब मिचेल ने बैक किया, तो तारिक काफी गुस्से में दिखे. (फोटो- X)
Quick AI Highlights
Click here to view more

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की मिस्ट्री पर खूब बात हुई. बॉलिंग के दौरान पॉज लेने वाले तारिक के एक्शन पर सवाल भी उठे. भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तारिक के एक्शन को सही बताया था. लेकिन उन्होंने बैटर्स को एक ट्रिक भी थमा दी. वही ट्रिक PSL में न्यूजीलैंड के बैटर डेरिल मिचेल ने उस्मान तारिक के सामने अप्लाई कर उन्हें चौंका दिया.

PSL 2026 का 18वां मैच क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच खेला गया. मैच के दौरान एक नया विवाद खड़ा हो गया. उस्मान तारिक के बॉलिंग के दौरान डेरिल मिचेल ने दो बार आखिरी मोमेंट में पुलआउट कर दिया.

रावलपिंडीज की टीम की बैटिंग के दौरान ये हुआ. पारी का 9वां ओवर कराने आए उस्मान तारिक. सामने थे डेरिल मिचेल. उन्होंने तारिक की बॉल पर दो बार खेलने से मना कर दिया. वो बैक कर गए. पहली बार जब उन्होंने बैक किया, तो तारिक काफी गुस्से में दिखे. दूसरी बार जब उन्होंने ऐसा किया तो तारिक के हाथ से गेंद छूट चुकी थी. लेकिन मिचेल पीछे हट गए.

इसके बाद अंपायर्स ने मिचेल से बातचीत की. दोनों टीमों के प्लेयर्स और मिचेल से बात करने के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ. मैच में इसके बाद तारिक के एक्शन को लेकर कोई विवाद तो नहीं हुआ, लेकिन मिचेल ने एक बार फिर उनके एक्शन पर चर्चा छेड़ दी है.

ऑस्ट्रेलिया सीरीज में भी हुआ था

ये कोई पहली बार नहीं है जब तारिक के एक्शन को लेकर विवाद सामने आया है. T20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया की टीम पाकिस्तान में सीरीज खेलने गई थी. इस दौरान एक मैच में कैमरन ग्रीन ने आउट होने के बाद उनके एक्शन पर सवाल उठाया था. वो आउट होकर बाहर जा रहे थे, तभी उन्होंने चकिंग का जेस्चर दिखाया था.

मैच में क्या हुआ?

क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच हुए मैच में क्वेटा की टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. रिली रोसो ने 53 और सऊद शकील ने 42 रनों की पारी खेली. रावलपिंडीज के लिए बेन सियर्स ने 3 विकेट लिए.

जवाब में रावलपिंडीज की टीम 121 रनों पर ऑलआउट हो गई. उस्मान तारिक, सऊद शकील, अबरार अहमद और काशिफ भट्टी ने टीम के 6 विकेट लिए. 

वीडियो: PSL मैच के दौरान शाहीन अफरीदी बॉल टैंपरिंग करते पकडे गए, मैच भी हारे, क्या सज़ा हुई?

Advertisement

Advertisement

()