पृथ्वी शॉ, ईशान किशन और अय्यर ने इंग्लैंड में गजब तोड़ा, 125 रन से जिताया मैच
आईपीएल के हीरो दिखे भयानक फॉर्म में. राहुल द्रविड़ बहुत खुश होंगे.
Advertisement

इंडिया ए ने 125 रनों से जीता मैच.
Quick AI Highlights
Click here to view more
टीम इंडिया जून लास्ट में इंग्लैंड जाने वाली है. 3 टी20, 3 वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने. मगर ये टीम पहुंचती, उससे पहले ही भारत ने इंग्लैंड पर करारा दबाव बना दिया है. और ये काम किया है इंडिया-ए की टीम ने. इंडिया-ए इस वक्त इंग्लैंड में ही है. उसके इंग्लैंड की काउंटी टीमों और वेस्टइंडीज-ए से मैच हैं. तो इस सीरीज का उसका पहला मैच पड़ा इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड इलेवन से. और इस मैच में राहुल द्रविड़ के पट्ठों ने इसीबी इलेवन को बुरी तरह से हराया. आईपीएल में अपना कमाल दिखाने वाले तीन बल्लेबाज यहां भी जोरदार तरीके से चले. पृथ्वी शॉ ने मैच में ओपनिंग करते हुए जहां 70 रन बनाए तो उनके बाद आए श्रेयस अय्यर और ईशान किशन ने भी 50 मारी. फिर बॉलिंग में चला धोनी का लाल. चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का जानदार बॉलर. दीपक चाहर. बंदे ने 3 विकेट निकाले. इसी के बल पर इंडिया-ए ने ये मैच 125 रनों से जीता.

इंडिया ए ने पहला मैच जीता.
मैच की शुरू से बात करें तो भारत ने पहले बैटिंग की. ओपनिंग आए पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल. शॉ तो हर बार की तरह इस मैच में भी रंग में दिखे. शुरुआत से ही मार-धाड़ शुरू कर दी. मगर मयंक कुछ खास नहीं कर सके. छठे ओवर में जब टीम का स्कोर 43 रन था तो वो 4 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद आए हनुमा विहारी ने शॉ का अच्छा साथ दिया. फिर 21वें ओवर में पृथ्वी आउट हो गए. मगर बंदे ने गदर खेला. 70 रन बनाए 61 बॉलों पर. 7 चौके लगाए और 3 लंबे-लंबे छक्के. इसके बाद आए कप्तान श्रेयस अय्यर और उन्होंने कप्तानी पारी भी खेली. 54 रन बनाए 45 बॉलों पर. मगर उनका साथ देने आए विनय शंकर कुछ खास नहीं कर सके. 11 रन बनाकर निकल लिए. मगर फिर अय्यर का साथ दिया ईशान किशन ने. 46 बॉलों पर 50 रन बनार. मैच फिनिशर का काम किया क्रुणाल पंड्या और अक्षर पटेल ने. कुल मिलाकर टीम ने 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 328 रन बना डाले.

भारत का स्कोर कार्ड.(सोर्स- ईएसपीएन क्रिक इंफो)
329 के बड़े टार्गेट का पीछा करने उतरी इसीबी इलेवन पर शुरुआत से इसका प्रेशर दिखा. ओपनिंग आए इस टीम के कप्तान एलेक्स डेविस 4 रन बनाकर ही दीपक चहर की गेंद पर कैच थमा बैठे. उसके बाद आए स्लेटर और जैक्स ने कुछ पारी संभालने की कोशिश की. मगर बाकी बल्लेबाज तू चल मैं आया के अंदाज में दिखे. हर थोड़ी देर में कोई न कोई विकेट गिरता रहा. सबसे ज्यादा 40 रन बनाए पांचवे डाउन पर आए क्रिचली ने. पूरी टीम 36.5 ओवरों में 203 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत ने शानदार बॉलिंग की. सभी बॉलर्स के हाथ एक-एक विकेट तो लगा ही. सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए दीपक चाहर ने.

इसीबी इलेवन का स्कोर कार्ड.(सोर्स - ईएसपीएन क्रिक इंफो)
तो इस तरह इंडिया-ए ने ये मैच 125 रनों से जीत लिया. वो भी एकतरफा अंदाज में. कई काउंटी टीमों से प्लेयर छांटकर बनी ईसीबी इलेवन को धूल चटा दी. बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग हर क्षेत्र में भारतीय टीम इंग्लिश टीम पर भारी पड़ी. ये जीत दो तरीकी से फायदेमंद है. पहला इससे इंडिया-ए का कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. सीरीज के अगले मैचों में वो और अच्छा कर सकेगी. वैसे भी आईपीएल के तुरंत बाद इंग्लिश कंडीशंस में भारतीय टीम का जम जाना अच्छा संकेत है. दूसरा फायदा मिलेगा जुलाई में इंग्लैंड से सीरीज खेलने जा रही टीम इंडिया को. इस जीत से उसे भी कॉन्फिडेंस मिलेगा. साथ ही इंग्लिश कंडीशंस का हउवा कम होगा.
ये भी पढ़ें-
ऑस्ट्रेलिया का वो खिलाड़ी जो चोटिल न होता तो साइमंड्स और क्लार्क टीम में न आ पाते!
पहले टेस्ट मैच में अफ़गानिस्तान को ख़ारिज़ करने वाले ज़रा इधर ध्यान दें
बॉल टैंपरिंग के बाद श्रीलंका ने की भयानक नौटंकी, 80 मिनट मैदान में ही नहीं उतरी
जिसे लोग विकलांगता समझते हैं, उसे इस लड़के ने अपनी बॉलिंग का हथियार बना लिया
टीम इंडिया ने बिना धोनी और कोहली के वो कर दिया, जो 86 साल से नहीं हुआ था
लल्लनटॉप वीडियो देखें-