The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Prithvi Shaw Gives reply to Jay shah after BCCI secretary wishes him best for Future

''बहुत मायने रखता है''...जय शाह की तारीफ पर क्या बोले पृथ्वी शॉ?

शॉ ने असम के खिलाफ धुआंधार पारी खेली.

Advertisement
pic
12 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 12 जनवरी 2023, 05:07 PM IST)
Jay shah, Prithvi shaw, Ranji trophy
जय शाह और पृथ्वी शॉ (PTI/Twitter)
Quick AI Highlights
Click here to view more

पृथ्वी शॉ (Prithvi shaw). असम के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में इस खिलाड़ी ने कमाल कर दिखाया है. स्टार ओपनर ने मुंबई की तरफ से खेलते हुए 379 रन की बड़ी पारी खेली. जिसके बाद हर किसी ने युवा क्रिकेटर की इस पारी की तारीफ की. इस लिस्ट में BCCI सेक्रेटरी जय शाह का नाम भी शामिल है. शाह ने इस स्पेशल पारी के बाद शॉ की तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है. जिसके बाद भारतीय ओपनर ने भी उन्हें धन्यवाद कहा है.

पृथ्वी शॉ की इस स्पेशल पारी को लेकर BCCI सेक्रेटरी ने कहा कि आपके अंदर काफी प्रतिभा है. और आपके ऊपर हम सभी को गर्व है. उन्होंने ट्वीट किया,

‘रिकॉर्ड बुक में एक और बार अपनी जगह बनाई, क्या असाधारण पारी खेली है. रणजी ट्रॉफी इतिहास के दूसरे सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर को बनाने के लिए पृथ्वी शॉ को बहुत शुभकामनाएं. आपके अंदर काफी प्रतिभा है और आपके ऊपर हम सभी को गर्व है.’

जिसका जवाब देते हुए भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि ये शब्द उनके लिए काफी मायने रखते हैं. शॉ ने ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा,

‘बहुत-बहुत धन्यवाद जय शाह सर. आपके प्रोत्साहन भरे शब्द बहुत मायने रखते हैं. आगे भी कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे.’

# Shaw ने आलोचकों को दिया जवाब

इसके अलावा शॉ ने अपनी शानदार पारी के बाद अपने ट्रोल्स को भी जवाब दिया है. शॉ ने कहा,

‘जब तक मैं अपने प्रदर्शन और अपने जीवन से निपटने के तरीके से खुश हूं, मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि क्या लिखा या बोला जा रहा है. अगर मैं सही हूं तो किसी के सोशल मीडिया पर कुछ कहने से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो लोगों के बारे में नकारात्मक बातें करना पसंद करता हो.’

# Prithvi के रिकॉर्ड्स

मैच में पृथ्वी ने 379 रन की पारी खेली. और कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. पृथ्वी रणजी ट्रॉफी में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं. इससे पहले साल 2016 में समित गोहेल ने ओडिशा के खिलाफ 359 नॉटआउट रन की पारी खेली थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर स्वप्निल गुगाले हैं.

साल 2016 में इन्होंने दिल्ली के खिलाफ 351 रन की नॉटआउट पारी खेली थी.

वीडियो: पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी में मार-मार भूसा भरा, रन बनाने के बाद सेलेक्टर्स को बड़ा मैसेज दिया!

Advertisement

Advertisement

()