‘पाकिस्तानी गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे’, हॉकी में भारत-पाकिस्तान की राइवलरी पर पीआर श्रीजेश ने क्या बताया?
भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर PR Sreejesh ने हॉकी में भारत-पाकिस्तान की राइवलरी पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे फाइनल के दौरान उन्हें पाकिस्तानी गंदी-गंदी गालियां दे रहे थे.

भारत और पाकिस्तान के बीच जिस तरह क्रिकेट में जबरदस्त राइवलरी है. उसी तरह हॉकी में भी दोनों टीमों के बीच राइवलरी का अनोखा इतिहास है. डबल ओलंपिक मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम के पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश (PR Sreejesh) ने इसे लेकर कई रोचक बातें बताईं. इस दौरान उन्होंने 2006 की साउथ एशियन फेडरेशन (SAF) गेम्स के फाइनल की कहानी भी सुनाई. जब पाकिस्तानी प्रशंसकों ने श्रीजेश को लगातार गंदी-गंदी गालियां देकर तंग कर दिया था.
राइवलरी की कहानी भी सुनाईपीआर श्रीजेश लल्लनटॉप के शो 'गेस्ट इन द न्यूजरूम' में पहुंचे तो यहां उनसे भारत-पाक के बीच हॉकी में राइवलरी को लेकर सवाल किया गया. इस दौरान श्रीजेश ने बताया कि हॉकी में भी भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबलों में काफी दबाव होता है. उन्होंने कहा,
ये भी पढ़ें - 6 बॉल पर 6 छक्के लगाने से चूके हार्दिक! विजय हजारे ट्रॉफी में एक ही ओवर में 66 से सेंचुरी तक पहुंच गए
उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच राइवलरी का एक वाकया भी सुनाया. उन्होंने बताया,
श्रीजेश ने आगे बताया,
श्रीजेश ने पेरिस ओलंपिक के बाद हॉकी से संन्यास ले लिया. उन्होंने टोक्याे और पेरिस दोनों ओलंपिक में अपनी शानदार गोलकीपिंग से भारत को कांस्य पदक जितवाने में अहम भूमिका निभाई है. वर्तमान में वो भारतीय जूनियर हॉकी टीम के कोच हैं. साथ ही हॉकी इंडिया लीग में वो एसजी पाइपर्स दिल्ली के डायरेक्टर भी हैं.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: पीआर श्रीजेश ने कैसे दिलाए ओलंपिक मेडल्स? पाकिस्तानी फैन्स ने गाली क्यों दी?

.webp?width=60)

