रोनाल्डो के खेलने पर डाउट! उज्बेकिस्तान के खिलाफ शुरुआती प्लेइंग XI में नहीं होंगे
41 साल के Cristiano Ronaldo कांगो के खिलाफ पहले मैच में गोल नहीं कर पाए थे. दूसरे हाफ में उन्हें कुछ अच्छे मौके भी मिले थे, लेकिन वो गोल में नहीं कन्वर्ट हुए.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने FIFA World Cup 2026 के पहले मैच में फैन्स को निराश किया. 17 जून को कांगो DR के खिलाफ मुकाबले में वह 90 मिनट तक ग्राउंड पर रहे, लेकिन एक भी गोल नहीं कर पाए. पुर्तगाल का अगला मैच उज्बेकिस्तान से है. अब खबर है कि इस मैच की शुरुआती प्लेइंग-11 में रोनाल्डो नहीं होंगे.
रोनाल्डो पर क्या बोले कोच?22 जून को पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज से पूछा गया कि क्या रोनाल्डो उज्बेकिस्तान के खिलाफ मैच की शुरुआती लाइन-अप में रहेंगे? सवाल के जवाब में कोच ने कहा,
मैं आपको शुरुआती प्लेइंग-11 के बारे में नहीं बता सकता. मैंने अपने प्लेयर्स को भी नहीं बताया है.
41 साल के रोनाल्डो कांगो के खिलाफ पहले मैच में गोल नहीं कर पाए थे. दूसरे हाफ में उन्हें कुछ अच्छे मौके भी मिले थे, लेकिन वो गोल में नहीं कन्वर्ट हुए. रोनाल्डो पूरे मैच में ग्राउंड पर रहे और उन्हें सब्स्टीट्यूट नहीं किया गया. इसके लिए पुर्तगाल के कोच की आलोचना भी हुई थी. कांगो जैस टीम के खिलाफ यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा.
रॉबर्टो मार्टिनेज ने आगे कहा,
रोनाल्डो को समर्थन में रहे कोचहम वर्ल्ड कप में खेल रहे हैं. टीम को लेकर बाहर शोर और टेंशन है. लेकिन, यह खेल का हिस्सा है. हमारा फोकस टीम पर है. हम पॉजिटिव एटीट्यूड अपनाएंगे. हम मैच के लिए तैयार रहना चाहते हैं. हम बहुत फोकस्ड हैं. हम स्ट्रॉन्ग हैं. टीम पहले से ज्यादा एकजुट है.
उज्बेकिस्तान के खिलाफ रोनाल्डो शुरुआती प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे या नहीं, अभी तय नहीं है. लेकिन, पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया है. क्रिस्टियानो रोनाल्डो अक्टूबर 2025 के बाद से टीम के लिए गोल नहीं कर पाए हैं. मार्टिनेज के मुताबिक,
सबसे ज्यादा गोलकप्तान के तौर पर रोनाल्डो एक मिसाल हैं. वह कॉन्ट्रिब्यूट करना चाहते हैं. रोनाल्ड हमारी टीम के लिए एक रोल मॉडल हैं.
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर किस्टियानो रोनाल्डो इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वाले प्लेयर हैं. वह 229 इंटरनेशनल मैचों में अब तक 143 गोल दाग चुके हैं. उनके इस रिकॉर्ड के आसपास दुनिया का कोई फुटबॉलर नहीं है.
ये भी पढ़ें: FIFA में ‘पर्शिया की दीवार’! गोलची, जो एक वक्त सड़क पर सोया और कार-बर्तन तक धुले
तीसरे नंबर पर पुर्तगालपुर्तगाल की टीम फिलहाल अपने ग्रुप में 1 पॉइंट के साथ तीसरे नंबर पर है. उसके ‘राउंड ऑफ 32’ में जाने की संभावना है. लेकिन, इसके लिए पुर्तगाल को बाकी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल, ग्रुप K में 3 पॉइंट्स के साथ कोलंबिया टॉप पर है. इस ग्रुप में सभी टीमों ने एक-एक मैच खेला है.
वीडियो: अगले फीफा विश्व कप में रोनाल्डो, नेमार जैसे कौन से बड़े खिलाड़ी नज़र नहीं आएंगे!

