The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Paris Olympics 2024 Ashwini Ponnappa Tanisha Crasto Preeti Pawar

बॉक्सिंग में पहली जीत, बैडमिंटन डबल्स क्लैश में भारतीय जोड़ी हारी

Paris Olympics 2024 में बैडमिंटन इवेंट्स में जीत दर्ज करने के बाद विमेंस बॉक्सिंग इवेंट में भारतीय टीम की जीत. हालांकि, विमेंस डबल्स क्लैश में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा.

Advertisement
pic
27 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 28 जुलाई 2024, 05:37 PM IST)
Paris Olympics 2024 Ashwini Ponnappa Tanisha Crasto Preeti Pawar
विमेंस बॉक्सिंग का इवेंट में भारत की प्रीति पवार ने 54kg कैटेगरी के पहले राउंड में वियतनाम की वो किम आन्ह को हरा दिया. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

Paris Olympics 2024 का पहला दिन भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा रहा. Badminton के इवेंट्स में मेंस सिंगल्स और डबल्स टीम ने जीत दर्ज की. हालांकि, विमेंस डबल्स क्लैश में भारतीय टीम को हार मिली. टोक्यो मेडलिस्ट कोरिया की टीम ने भारतीय विमेंस टीम को हरा दिया.

बैडमिंटन के ग्रुप स्टेज डबल्स क्लैश में भारतीय जोड़ी अश्विनी पोनप्पा और तनीषा क्रैस्टो का मुकाबला टोक्यो मेडलिस्ट और तीन बार की वर्ल्ड मेडलिस्ट कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही-योंग की जोड़ी से था. इंडियन जोड़ी दो सीधे सेट में 18-21 और 10-21 से हार गई.

पहले सेट में भारतीय जोड़ी शुरुआत में 8-11 से पीछे थी. दोनों ने गेम में थोड़ी फाइट तो दिखाई लेकिन पहला सेट 18-21 से हार गए. दूसरा सेट पूरी तरह से एकतरफा रहा. कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही-योंग ने सेट पूरी तरह से डॉमिनेट किया. भारतीय जोड़ी ये सेट 10-21 से हार गई.

विमेंस बॉक्सिंग में जीत

ओलंपिक में शुक्रवार रात विमेंस बॉक्सिंग का इवेंट भी खेला गया. भारत की प्रीति पवार ने 54kg कैटेगरी के पहले राउंड में वियतनाम की वो किम आन्ह को हरा दिया. मैच में पूरी तरह से पकड़ भारतीय बॉक्सर की रही. किम आन्ह पर 5-0 की जीत के साथ प्रीति ने प्री-क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

लक्ष्य सेन का कमाल

इससे पहले बैडमिंटन में ग्रुप सी के मैच में लक्ष्य सेन का मुकाबला टोक्यो 2020 ओलंपिक्स के सेमी-फ़ाइनलिस्ट ग्वाटेमाला के केविन कोर्डोन से था. लक्ष्य ने इस मैच में केविन को जरा भी मौका नहीं दिया. 22 साल के खिलाड़ी ने पहले सेट में कोर्डोन को पूरी तरह से डॉमिनेट किया. पहला सेट लक्ष्य 21-8 से जीते. ओलंपिक्स डेब्यू कर रहे लक्ष्य को दूसरे सेट में थोड़ी मेहनत करनी पड़ी, लेकिन सेट में जीत उन्ही की हुई. लक्ष्य ने पहला सेट सिर्फ़ 14 मिनट में अपने नाम किया.

डबल्स मैच में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जीत हासिल की. दोनों को इस बरस मेडल का बड़ा दावेदार बताया जा रहा है. दोनों की हालिया फ़ॉर्म पर जनता को खूब भरोसा है. थर्ड-सीडेड सात्विक-चिराग ने फ़्रेंच जोड़ी को 21-17, 21-14 से हराया. ग्रुप सी के इस मैच में एशियन गेम्स चैंपियन सात्विक-चिराग एकदम कंफर्टेबल दिखे. अब ये दोनों अगले राउंड में 29 जुलाई को जर्मन जोड़ी से भिड़ेंगे. पहले सेट में फ़्रेंच शटलर्स ने सात्विक और चिराग को अच्छी टक्कर दी. लेकिन दूसरे सेट में ऐसा नहीं हो पाया. सात्विक-चिराग ने 45 मिनट में मैच अपने नाम कर लिया.

हॉकी टीम भी जीती

दिन के बाक़ी रिजल्ट्स की बात करें तो शूटर मनु भाकर ने फ़ाइनल्स में एंट्री कर ली है. अब वो मेडल के लिए भिड़ेंगी. टेबल टेनिस प्लेयर हरमीत देसाई ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी. हॉकी टीम ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की. टीम ने न्यूज़ीलैंड को 3-2 से मात दी.

वीडियो: पेरिस ओलंपिक्स में ये रेसलर्स धमाल मचा सकते हैं, मेडल आने के पूरे चांस हैं

Advertisement

Advertisement

()