गेंद, DRS, पिच के बाद अब टॉस पर सवाल... पाकिस्तान के ये क्रिकेट 'एक्सपर्ट्स' कौन सा नशा कर रहे हैं?
इससे पहले, पूर्व पाकिस्तानी क्रिक्टर हसन रजा ने भी ऐसा ही एक बेतुका बयान दिया था. पहले गेंद बदलने की बात, DRS पर सवाल और फिर पिच बदलने की बात हुई. अब सिकंदर बख्त ने टॉस पर ही सवाल खड़ा कर दिया.

World Cup के Semi Final में New Zealand के खिलाफ शानदार जीत के बाद India की टीम फाइनल में पहुंच चुकी है. इस वर्ल्ड कप में भारत को अब तक अपने सभी मैचों में जीत मिली है. भारत की जीत का सिलसिला जैसे-जैसे आगे बढ़ा, कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटर्स और कॉमेंटेटर्स बेतुके बयान देने लगे. पहले गेंद बदलने की बात और DRS पर सवाल, फिर पिच बदलने की बात और अब टॉस को लेकर एक और बेतुका बयान.
पाकिस्तान की टीम तो वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है, लेकिन पाकिस्तान के कुछ कथित क्रिकेट एक्सपर्ट्स शांत नहीं हो रहे हैं.
दरअसल, एक पाकिस्तानी क्रिकेट शो में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के टॉस करने के तरीके पर सवाल उठा दिया है. उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा टॉस के दौरान सिक्के को दूसरे कप्तानों की तुलना में काफी दूर फेंकते हैं और दूसरे टीम के कप्तान को सिक्का नहीं देखने दिया जाता. उन्होंने पूछा कि ऐसा करने का कोई खास कारण है क्या?
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का एक और बेतुका कॉमेंट, 'भारत की मैच बॉल चेक की जानी चाहिए...'
इस बात को बोलने से पहले सिकंदर बख्त शो के एंकर से पूछते हैं कि क्या वो एक शरारत कर सकते हैं? इसके जवाब में एंकर सहमे हुए कहते हैं कि जरा संभलकर क्योंकि आजकल शरारतें भारी पड़ जाती हैं.
इससे पहले, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रजा ने भी ऐसा ही एक बेतुका बयान दिया था. रजा ने भारत की साउथ अफ्रीका पर जीत के बाद DRS को लेकर सवाल उठाए थे. साथ ही उन्होंने गेंद बदलने की भी बात कही थी. कहा था कि भारतीय बॉलर्स को दूसरी गेंद दी जा रही है. इस पर पाकिस्तान के दिग्गज बॉलर वसीम अकरम ने रजा की क्लास लगाई थी. हालांकि, भारतीय टीम के लगातार शानदार प्रदर्शन पर शोएब अख्तर और वसीम अकरम जैसे पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर तारीफ भी की है.
ये भी पढ़ें: हसन रज़ा बहुत दिन से 'बक-बक' कर रहे थे, मोहम्मद शमी ने कस-के हुसड़ दिया!
वीडियो: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रजा पर गुस्साए मोहम्मद शमी ने ये कह दिया

