हसन रज़ा बहुत दिन से 'बक-बक' कर रहे थे, मोहम्मद शमी ने कस-के हुसड़ दिया!
पूरी दुनिया टीम इंडिया के प्रदर्शन की तारीफ करती रही है. वहीं हसन रजा हैं, DRS से लेकर 'अगल बॉल', पता नहीं क्या-क्या कह रहे हैं. मोहम्मद शमी को ये नहीं सुहाया और इंडियन पेसर ने जमकर सुना दिया.

हसन रज़ा. पिछले कुछ दिनों से ये नाम सोशल मीडिया पर चर्चा का हिस्सा रहा है. पाकिस्तान टीम के लिए खेल चुके हसन वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए अजीबोगरीब बातें करते रहे हैं. कभी कह देते हैं BCCI टीम इंडिया को अलग बॉल दे रही है, कभी कह रहे हैं BCCI DRS में ही फेरबदल कर दे रही है. यानी मोटा-मोटा कहा जाए, तो ये कुछ भी कह रहे हैं. हालांकि, अब टीम इंडिया के पेसर मोहम्मद शमी ने हसन को अच्छे से हुसड़ दिया है.
मोहम्मद शमी ने अपने इंस्टाग्राम पर रज़ा के बारे में लिखा,
शर्म करो यार, गेम पर फोकस करो, नाकि फालतू बकवास पर... कभी तो दूसरे कि सक्सेस को इंजॉय किया करो यार... छी... ICC वर्ल्ड कप है, आपका लोकल टूर्नामेंट नहीं है और आप प्लेयर ही थे ना?
शमी ने आगे वसीम अकरम का ज़िक्र किया. वसीम ने हसन को उनके बेतूके बयानों पर खूब सुनाया था. शमी आगे लिखते हैं,
वसीम भाई ने समझाया है, एक्सप्लेन किया था फिर भी... हाहाहाहाहाहा... अपने प्लेयर वसीम अकरम पर यकीन नहीं है आपको... अपना तारीफ़ करने में लगा है जनाब आप तो जस्ट लाइक अ वाओ...

इस स्टोरी के साथ शमी ने हसन की एक वीडियो लगाई है, जिसमें वो इंडिया की शानदार बॉलिंग पर अपनी राय रख रहे हैं.
रज़ा ने क्या-क्या कहा?भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर इस वर्ल्ड कप का सबसे तगड़ा मुक़ाबला जीत लिया. इस मैच में रविन्द्र जडेजा ने वैन डर डूसेन को आउट किया. उसके बाद रज़ा का बयान आया,
''मैंने भी हर लेवल का क्रिकेट खेला हुआ है और मुझे पता है कि क्रिकेट में चीजें कैसे होती हैं. जडेजा ने साउथ अफ्रीका के पांच प्लेयर्स आउट किए. वेन डर डूसें के खिलाफ जब DRS लिया गया. कोई लेफ्ट ऑर्म स्पिनर का बॉल लेग स्टंप पर गिरकर मिडिल स्टंप पर कैसे जा सकता है. वो गेंद बाहर जानी चाहिए थी. मेरा मानना है कि इन सब चीजों को चेक किया जाना चाहिए. DRS के साथ छेड़छाड़ की जा रही है''
''इंडिया को हमेशा होम एडवांटेज दिया जाता है. साल 2011 वर्ल्ड कप में सईद अजमल की गेंद महान सचिन तेंडुलकर की पैड पर लगी थी. गेंद साफ मिडिल स्टंप पर लगती दिख रही थी. लेकिन जब सचिन ने रिव्यू लिया तो बॉल लेग स्टंप से बाहर निकल गई. लगभग दो फुट के फासले से.''
ये पहली बार नहीं है जब रज़ा ने इंडियन टीम की जीत के बाद सवाल उठाए. 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत के बाद पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल पर एक लाइव शो में हसन ने कहा कि ICC की ओर से भारतीय बॉलर्स को दी जाने वाली गेंद की जांच होनी चाहिए. रज़ा ने कहा था,
"इस साल कई सारी चीजें इंडिया के फेवर में गई हैं. चाहे वो DRS हो या कुछ और. मोहम्मद शमी और सिराज ये कैसी बॉलिंग कर रहे हैं. हम भी एक टाइम में खेला करते थे. तब बॉल रिवर्स स्विंग होता था. लेकिन यहां कुछ और ही हो रहा है. मुझे ऐसा लग रहा है कि बॉल बदल दी जा रही है. पता नहीं इनको ICC बॉल दे रहा है या BCCI दे रहा है. इसपर ICC को गौर करना चाहिए.''
हसन रज़ा के इस बयान की दुनियाभर में काफी आलोचना हुई. रज़ा के इस बयान से दिग्गज बॉलर वसीम अकरम भी खुश नहीं दिखे. उन्होंने एक टीवी शो के दौरान कहा,
Aus vs Afg पर अजीब कॉमेंट“मैं पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में सुन रहा हूं. मुझे इनकी बातें मजाक की तरह लग रही हैं. क्योंकि इनका दिमाग ठीक जगह पर नहीं है. आप खुद की तो बेइज्जती कराएंगे ही, अपने साथ हमारी भी पूरी दुनिया के सामने कराएंगे.”
इस मैच के बाद ग्लेन मैक्सवेल की 200 रन की पारी की चर्चा चौतरफा है. पर हसन भाई को मैच में कुछ और ही नज़र आया. उन्होंने कहा कि शुरुआती ओवर्स में अफगानिस्तान के तेज गेंदबाजों अजमतुल्लाह उमरजई और नवीन उल हक को वही गेंद दी गई, जो भारतीय गेंदबाजों को दी गई थी. उन्होंने कहा,
"20 ओवर से पहले इंडिया वाली गेंद थी. वो वैसे ही पैड्स पर लग रही थी. उसी तरह स्विंग हो रही थी. वैसे ही स्लिप पर जा रही थी. 20 ओवर के बाद नॉर्मल बॉल आ जाती है. जैसे ही नॉर्मल गेंद आई, मैक्सवेल ने अपने करियर की डबल सेंचुरी बनाई. उन्होंने 201 रन बनाए."
मोहम्मद शमी की बात करें तो वो टीम इंडिया के सबसे शानदार विकेटटेकर्स में से एक रहे हैं. चार मैच खेलकर शमी 16 विकेट चटका चुके हैं. वहीं टीम इंडिया की बात करें तो रोहित शर्मा की टीम 12 नवंबर को एक्शन में होगी. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टीम इंडिया नीदरलैंड्स को हराने उतरेगी.
वीडियो: शाकिब अल हसन ने एंजेलो मैथ्यूज को विकेट टाइम्ड आउट दिया, गार्ड लेने के बाद भी इस कारण आउट SL बैटर

