The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • pakistan thrashes afghanistan in first odi played in sri lanka

PAKvsAFG: हंबनटोटा में पाकिस्तानी पेसर्स की आंधी, अफगानिस्तान की पूरी टीम 59 रनों पर ढेर

अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने पाकिस्तान को 201 रन ही बनाने दिए. लेकिन उन्होंने सोचा नहीं होगा पाकिस्तानी पेसर्स उनका क्या हाल करने वाले हैं.

Advertisement
pic
22 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 22 अगस्त 2023, 11:20 PM IST)
pakistan thrashes afghanistan in first odi played in sri lanka
पाकिस्तान के पेसर हारिस रउफ ने अफगानिस्तान के बैटर्स को टिकने का मौका ही नहीं दिया. (फोटो- ट्विटर)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अफगानिस्तान वर्सेज पाकिस्तान (Afghanistan vs Pakistan). दोनों टीमों के बीच श्रीलंका में वन डे सीरीज का पहला मैच खेला गया. अफगानिस्तान की स्पिन तिकड़ी और पाकिस्तान के पेसर्स के बीच तगड़ा मुकाबला देखने को मिला. मैच में पाकिस्तान की शानदार जीत हुई. उसने अफगानिस्तान की टीम को महज 59 रन पर ऑल आउट कर दिया.

पाकिस्तान ज्यादा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया

श्रीलंका के हंबनटोटा में खेले गए मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम 47 ओवर एक गेंद खेलकर 201 रनों पर ऑलआउट हो गई. टीम की तरफ से टॉप स्कोरर रहे इमाम उल हक. उन्होंने 61 रनोंं की पारी खेली. कप्तान बाबर आजम बिना खाता खोले ही डग आउट पहुंच गए. शादाब खान ने 39 और इफ्तिखार अहमद ने 30 रनों की पारी खेली.

अफगानिस्तान की तरफ से मुजीब ने 33 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं मोहम्मद नबी और राशिद खान ने 2-2 विकेट लिए.

अफगानिस्तान पर शुरुआत से ही दबाव बनाया

201 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पर शुरुआत से ही दबाव था. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और तीसरे ही ओवर में उसने 2 विकेट खो दिए. टीम के टॉप तीन बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल पाए. पाकिस्तान के पेसर हारिस रउफ ने अफगानिस्तान के बैटर्स को टिकने का मौका ही नहीं दिया. रउफ ने 18 रन देकर 5 विकेट लिए. वहीं शाहीन अफरीदी ने दो विकेट और नसीम शाह व शादाब खान ने 1-1 विकेट लिए.

अफगानिस्तान की तरफ से टॉप स्कोरर रहे रहमानुल्लाह गुरबाज़. उन्होंने 18 रनों की पारी खेली. वहीं अजमतुलाह ओमरजई ने 16 रन बनाए. टीम के पांच खिलाड़ी खाता ही नहीं खोल पाए और पूरी टीम 19 ओवर दो गेंदों में महज 59 रन पर ऑल आउट हो गई.

रउफ बने मैच के स्टार

शानदार बॉलिंग के लिए हारिस रउफ को प्लेयर ऑफ दी मैच का अवार्ड दिया गया. मैच के बाद रउफ ने बताया कि उन्होंने पिच की कंडीशन का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा कि शुरुआत में शाहीन अफरीदी ने सधी हुई बॉलिंग की, जिससे उन्हें भी कॉन्फिडेंस मिला. रउफ ने बताया कि जब वो बॉलिंग करते हैं तो गति पर उतना फोकस नहीं होता, बल्कि गेंद की लाइन और लेंथ पर फोकस करते हैं.       

वीडियो: रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फ्लेक्सिबिलिटी का मतलब अच्छे से समझा गए!

Advertisement

Advertisement

()