The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • pakistan knocked out of t20 world cup sri lanka get them out of tournament

पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर, श्रीलंका मैच हार गया पर शनाका ने जीते दिल!

श्रीलंका ने T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 65 रनों से जीत दर्ज नहीं करने दी. नतीजा, श्रीलंका के बाद पाकिस्तानी टीम भी सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई. इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड दूसरी टीम बन गई, जिन्होंने दूसरे ग्रुप से सेमीफाइनल में जगह बनाई.

Advertisement
Salman Ali Agha, T20 World Cup, Mike Hesson
श्रीलंका ने करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान को 65 रनों से जीत दर्ज नहीं करने दी. (फोटो-PTI)
pic
सुकांत सौरभ
28 फ़रवरी 2026 (अपडेटेड: 28 फ़रवरी 2026, 10:53 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी. ग्रुप 2 से इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड दूसरी टीम बन गई, जिन्होंने सेमीफाइनल में जगह बना ली. कैंडी के पेल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए करो या मरो के मुकाबले में पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 65 रनों से जीत की दरकार थी. पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 212 रन बनाए. लेकिन, जवाब में श्रीलंकाई टीम को वो 147 रन के भीतर समेटने में नाकामयाब रहेे. नतीजा, श्रीलंका ने जाते-जाते सुपर-8 के अंतिम मुकाबले में पाकिस्तान का भी गणि‍त बिगाड़ दिया.

पाकिस्तान की दमदार शुरुआत, खराब अंत

टॉस जीतकर कप्तान दासुन शनाका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इस फैसले के पीछे ओस का फैक्टर भी शामिल था. हालांकि, पाकिस्तानी टीम को जैसी शुरुआत मिली, वो फिनिश नहीं कर सके. एक समय लग रहा था कि पाकिस्तानी टीम इस मुकाबले में भारत के 256 के रिकॉर्ड स्कोर के आसपास पहुंच जाएगी. लेकिन, 176 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद पाकिस्तानी टीम लगातार विकेट गंवाते चली गई. फखर जमां और साहिबजादा फरहान की जोड़ी ने महज 15.5 ओवर में 176 रन जोड़ लिए थे.

ये भी पढ़ेें : क्यों ड्रॉप हुए बाबर आजम? पाकिस्तान के कोच ने चला बड़ा दांव

लेकिन, इसके बाद जैसे ही फखर जमां आउट हुए. दूसरी तरफ से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा. नतीजा, पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 तक ही पहुंच सकी. साहिबजादा फरहान ने 60 गेंदों में 100 रन बनाकर टूर्नामेंट की दूसरी सेंचुरी लगा दी. इसी के साथ उन्होंने वर्ल्ड कप में 383 रन पूरा कर इतिहास रच दिया. वहीं, फखर जमां ने भी महज 42 गेंदों 84 रन बनाए. लेकिन, इन दोनों के अलावा कोई भी बैटर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका.

शनाका ने लगभग निकाल लिया था मैच

अब पाकिस्तानी टीम के सामने श्रीलंका को 147 रन के भीतर रोकने का लक्ष्य था. उन्हें शुरुआती सफलता भी मिल गई. लेकिन, पहले पवन रत्नायके की 58 रनों की पारी और फिर कप्तान दासुन शनाका की 31 गेंदों में 76 रनों की धुआंधार पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम ने 207 रन बना लिए. अंतिम ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 28 रन चाहिए थे. कप्तान शनाका ने शुरुआती 4 गेंदों पर 22 रन भी बटोर लिए. इसमें एक चौका और लगातार तीन छक्के शामिल रहे. लेकिन, शाहीन ने अंतिम दो गेंद वाइड लाइन डिलीवरी डालकर पाकिस्तान को एक शर्मनाक हार से बचा लिया. पाकिस्तान ये मुकाबला 5 रनों से जीत गया. लेकिन, सेमीफाइनल की उसकी उम्मीदें इसी के साथ खत्म हो गईं.

वीडियो: सुपर 8 में पहुंचा ज़िम्बाब्वे, श्रीलंका को हारने के बाद भारत के लिए भी खतरा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()