पाकिस्तान वर्ल्डकप से बाहर हो जाएगा? भारत से हार के बाद इस मैच पर टिका भविष्य
T20 World Cup के ग्रुप A में अब दो मैच बचे हैं. पाकिस्तान-नामीबिया का. और भारत-नीदरलैंड्स का. पाकिस्तान का आखिरी मैच वर्चुअल नॉकआउट जैसा हो गया है.

T20 World Cup में साल बदला. नई टीमें आईं. लेकिन एक मैच का रिजल्ट नहीं बदला. भारत वर्सेज पाकिस्तान. एकतरफा मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हरा दिया. पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई. जिसके बाद से सवाल उठने लगा है कि क्या ये टीम सुपर-8 में पहुंचेगी? या टूर्नामेंट से ग्रुप स्टेज में ही बाहर हो जाएगी. इसके लिए पॉइंट्स टेबल की पूरी मैथ्स समझते हैं.
सबसे पहले, और सबसे जरूरी बात. पाकिस्तान को हराने के बाद इंडियन टीम सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर गई है. भारतीय टीम तीन के तीनों मैच जीती है. और टीम का नेट रन रेट (NRR) 3.050 का है. इसके बाद टीमों की पोजीशन काफी इंटरेस्टिंग है.
ग्रुप A में नंबर दो पर है USA की टीम. टीम के 4 मैचों में 4 पॉइंट्स हैं. और पाकिस्तान की टीम नंबर 3 पर है. और 3 मैचों में एक मैच हार चुकी है. भारत से ही. USA और पाकिस्तान के 4-4 पॉइंट्स हैं. लेकिन पाकिस्तान रन रेट में अमेरिका से काफी पीछे है.
USA का 4 मैचों के बाद रन रेट 0.787 है. वहीं पाकिस्तान का तीन मैचों के बाद रन रेट -0.403 है. और यही वजह है कि पाकिस्तान की टीम अमेरिका से पॉइंट्स टेबल में पीछे है.
पाकिस्तान-नामीबिया मैच पर सब की निगाहेंग्रुप A में अब दो मैच बचे हैं. पाकिस्तान-नामीबिया का. और भारत-नीदरलैंड्स का. अगर पाकिस्तान ने नामीबिया को हरा दिया, तो टीम के 6 पॉइंट्स हो जाएंगे. ऐसे में वो USA से पॉइंट्स में आगे हो जाएगी. और सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लेगी. मतलब इस स्थिति में रन रेट का कोई स्ट्रेस नहीं होगा.
अगर नामीबिया ने पाक को हरा दिया!क्रिकेट में सब कुछ पॉसिबल है. अगर पाकिस्तान की टीम नामीबिया से हार गई, जो कि हो सकता है, तो USA और पाकिस्तान के 4-4 पॉइंट्स ही रहेंगे. ऐसे में बात रन रेट की आ जाएगी. जहां USA की टीम पहले से ही काफी आगे है. इस स्थिति में पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा.
लेकिन जरूरी नहीं है कि पाकिस्तान के हारने पर USA ही क्वालीफाई करे. नीदरलैंड्स भी नंबर 2 पर पहुंच सकती है. अगर नीदरलैंड्स की टीम ने भारत को हरा दिया, तो नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के 4-4 पॉइंट्स हो जाएंगे. अब पेंच नेट रन रेट पर आकर फंसेगा. जिस टीम का रन रेट बेहतर होगा, वही सुपर-8 में जा पाएगी.
कुल मिलाकर बात ये है कि पाकिस्तान का आखिरी मैच वर्चुअल नॉकआउट है. इस मैच में हार पाकिस्तान को घर भिजवा सकती है.
वीडियो: कोलंबो की धरती पर भारत की जीत, 20 ओवर तक नहीं टिक पाई पाकिस्तान

.webp?width=60)

