The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • No words for Virat Kohli, says RCB captain Rajat Patidar after emphatic win

रजत पाटीदार ने विराट कोहली को लेकर जो कहा, वो इस सीजन बार-बार होने वाला है!

विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले मैच में मैच विनिंग 69 रनों की नॉट आउट पारी खेली.

Advertisement
pic
28 मार्च 2026 (पब्लिश्ड: 01:05 AM IST)
No words for Virat Kohli, says RCB captain Rajat Patidar after emphatic win
पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 45 गेंद में 101 रन जोड़ डाले. (फोटो- AP)
Quick AI Highlights
Click here to view more

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने IPL 2026 का पहला मैच 6 विकेट से जीत लिया. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने क्लास बैटिंग की. दोनों के बीच 101 रनों की पार्टनरशिप भी हुई. जो मैच डिसाइडिंग रही. जीत के बाद RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने विराट कोहली की ‘पीक डिटेलिंग’ वाली बैटिंग पर बात की.  

कप्तान रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा,

“विराट कोहली के लिए शब्द नहीं हैं. जब वो खेल रहे होते हैं तो टीम हमेशा चेज़ में मजबूत रहती है. वो नंबर 1 बैटर हैं.”

विराट कोहली ने IPL 2026 के पहले मैच में मैच विनिंग 69 रनों की नॉट आउट पारी खेली. पाटीदार ने विराट और पडिक्कल की अटैकिंग बैटिंग को लेकर कहा,

“ये पॉलिसी नहीं है, हमने विकेट देख लिया था और उसी के हिसाब से बैटिंग की. विकेट बैटिंग के लिए अच्छा था. जिस तरह से कोहली और पडिक्कल ने बैटिंग की, दोनों ने बाकी बैटर्स के लिए सॉलिड बेस बना दिया था.”

अपनी बैटिंग को लेकर कप्तान पाटीदार ने कहा,

“मैं बैट से मैच में इंपैक्ट डालने की कोशिश कर रहा था. मुझे बस टारगेट जल्दी चेज़ करना था.”

पडिक्कल-कोहली की शानदारी बैटिंग

202 रनों के टारगेट को चेज़ करने उतरी RCB की टीम ने दूसरे ओवर में फिल सॉल्ट का विकेट खो दिया. इसके बाद बैटिंग करने आए देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 45 गेंद में 101 रन जोड़ डाले. इस पार्टनरशिप में पडिक्कल एग्रेसर रहे. उन्होंने 26 गेंद में 61 रनों की तेज पारी खाली.

देवदत्त पडिक्कल ने 21 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली थी. 61 रनों की पारी में उन्होंने 234 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. पारी में पडिक्कल ने 7 चौके और 4 छक्के जड़े. सबसे खास बात ये थी कि देवदत्त ने किसी भी तरह की स्लॉगिंग नहीं की. प्रॉपर क्रिकेटिंग शॉट्स लगाए.

110 के स्कोर पर पडिक्कल का विकेट गिरने के बाद क्रीज पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार आए. वो भी शानदार टच में दिखे. पाटीदार ने 12 गेंद में 31 रनों की पारी खेली. 2 चौके और 3 छक्के मारे. पाटीदार ने 258 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. जिस वक्त उनका विकेट गिरा तो टीम का 12 ओवर 2 गेंद में 163 रन हो गया था. विराट कोहली ने एक एंड अपने कंट्रोल में रखा. और अंत तक 69 रन बनाकर टीम को जिताया.

अभिषेक-हेड फेल हुए 

SRH के लिए पहली इनिंग में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ओपनिंग करने आए. दोनों ही फेल कर गए. हेड ने 9 गेंद पर 11 रन बनाए. वहीं अभिषेक 8 गेंद में 7 रन ही बना सके. हेड ने 122 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. अभिषेक का स्ट्राइक रेट 90 से भी कम का रहा.

टीम को ईशान किशन ने संभाला. उन्होंने 38 बॉल्स पर 80 रनों की पारी खेली. उनके अलावा क्लासेन ने 31 और अनिकेत वर्मा ने 18 गेंद पर 43 रनों की इनिंग खेली.

SRH ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 201 रन बनाए. RCB के जैकब डफी और रोमारियो शेफर्ड को 3-3 विकेट मिले. भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह और सुयश शर्मा के नाम 1-1 विकेट रहा.

RCB ने ये मैच 6 विकेट से जीता. मैच में शानदार बॉलिंग कराने वाले जैकब डफी को प्लेयर ऑफ दी मैच दिया गया.

वीडियो: कोहली से लेकर सैमसन तक सचिन ने सबका साथ दिया, क्रिकेट की कौन-सी ज़रूरी चीज़ बताते हैं तेंदुलकर?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()